Responsive Ad

'आश्रम' के लिए बॉबी देओल को मिला बेस्ट एक्टर का अवार्ड, मां के साथ शेयर की फोटो

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल ने पिछले साल OTT प्लेटफॉर्म पर डेब्यू किया। पहले वह नेटफ्लिक्स की सीरीज 'क्लास ऑफ 83' में और उसके बाद वह प्रकाश झा की वेब सीरीज 'आश्रम' में नजर आए। इस सीरीज में उनके बाबा निराला के रोल के लिए उन्हें दादसाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अवॉर्ड भी मिला है। बॉबी देओल ने OTT सीरीज का बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता।  

20 फरवरी को मुंबई में 5वें दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया था। 'आश्रम' में बॉबी देओल निगेटिव किरदार में नजर आए थे, जिसके लिए उन्हें काफी तारीफ भी मिली थी। अब सीरीज के मेकर्स ने इसके दूसरे पार्ट की घोषणा भी कर दी है। 

ये खबर भी पढ़े: दुनिया के 4 ऐसे एयरपोर्ट, जहां विमान को लैंड करना माना जाता है सबसे खतरनाक!

अवॉर्ड मिलने के बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी मां प्रकाश कौर के साथ तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में बॉबी देओल के हाथ में अवॉर्ड है और उनकी मां उन्हें गले लगा रही हैं। बॉबी देओल ने इस तस्वीर के साथ लिखा- ''अपनी मां के साथ इस पल में।''

वर्क फ्रंट की बात करें तो बॉबी देओल फिल्म 'लव होस्टल' की शूटिंग में बिजी हैं, जिसमें उनके साथ विक्रांत मैस्सी और सान्या मल्होत्रा हैं। फिल्म की कहानी शंकर रमन ने लिखी है और वही इसे डायरेक्ट भी कर रहे हैं। फिल्म की कहानी भारत के गांव के किसी कपल पर आधारित है। खबर है कि इसके अलावा बॉबी देओल को साउथ की एक बड़ी फिल्म में विलेन का रोल भी ऑफर किया गया है। 

Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

 



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3pHF7JZ
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments