अनीता हसनंदानी के पेट पर बम देख पति ने लगाई आग, बेटे आरव का हुआ स्वागत
नई दिल्ली। टीवी अभिनेत्री अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी कुछ दिन पहले ही माता पिता बने है। इस बात की खबर रोहित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। कुछ देर पहले अनीता ने अपने बेटे और पति के साथ एक बहुत ही क्यूट वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जो अब वायरल हो गया है।
अनीता ने एक फ़िल्टर यूज़ करते हुए दिखाया है कि कैसे उनके बेटे आरव का जन्म हुआ। इस वीडियो में अनीता के पेट पर बम बना दिखाई दे रहा है जिसमें उनके पति रोहित आग लगाते दिख रहे हैं और जैसे ही ये बम फूटता है। अनीता और रोहित दो से तीन हो जाते हैं, मतलब उनका बीटा आरव भी वीडियो का हिस्सा बन जाता है। अनीता के इस वीडियो को फैंस खूब प्यार दे रहे हैं।
ये खबर भी पढ़े: चरित्रहीन महिलाओं की होती हैं ये निशानियां! आप भी जान लें...
9 फरवरी को रोहित ने अपनी और अनीता की एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा था कि 'लड़का हुआ है।' रोहित के पोस्ट शेयर करने के बाद से बधाइयों का तांता लग गया था। अनीता हसनंदानी ने 2020 अक्टूबर में फैंस के साथ अपनी प्रेगनेंसी की न्यूज़ साझा की थी।
अनीता ने साल 2013 में बिज़नेस मैन रोहित रेड्डी से शादी करके घर बसा लिया था। अनीता कई फिल्मों और टीवी शोज में काम कर चुकी हैं। एकता कपूर के शो 'नागिन' में उनके रोल को खूब पसंद किया गया। अनीता ये हैं मोहब्बतें, काव्यांजली, क्योंकि सास भी कभी बहू थी और कसम जैसे टीवी शोज का हिस्सा रही हैं।
Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप
from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3dAuFl2
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments