Responsive Ad

Bigg Boss 14: घर में एक बार फिर अभिनव शुक्ला ने ली एंट्री, बोले- शादी करनी है दोबारा?

नई दिल्ली। टीवी शो बिग बॉस 14 इन दिनों काफी सुर्खियों में बना हुआ है। हाल ही में सभी कंटेस्टेंट्स ने वैलेनटाइन्स डे सेलीब्रेट किया। ये मौका सबसे खास रहा शो की कंटेस्टेंट रुबीना दिलैक के लिए, घर से बाहर हो चुके उनके पति अभिनव ने एक बार फिर से एंट्री ली। रुबीना और अभिनव के बीच कई प्यार भरी बातें हुई। 

बिग बॉस हाउस में वैलेनटाइन्स डे सेलीब्रेट किया गया। जिसके लिए अभिनव, एक बार फिर से घर में पहुंचे हैं। वो शीशे के उस पार से रूबीना के साथ रोमांटिक डेट इंजॉय करते दिख रहे हैं। वहीं वीडियो की शुरुआत में ही वो रुबीना से पूछते हैं कि क्या वो दोबारा शादी करेंगी? ये सुनकर रुबीना चौंक जाती हैं। 

वीडियो में रुबीना और अभिनव एक-दूसरे से कसमें-वादे भी करते भी नजर आ रहे हैं। अभिनव कहते हैं कि बिग बॉस ने हमारी मदद कर दी और अब हम दोनों पहले से ज्यादा स्ट्रॉन्ग हैं। वहीं इस वीडियो में घर के कई अन्य सदस्य भी रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि राखी अपने पति रितेश को वैलेटाइन्स डे पर विश करते हुए इमोशनल हो जाती हैं। 



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3qzj4GE
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments