175 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने दूसरी बार अरमान जैन को भेजा समन
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और करीना कपूर खान के कजिन अरमान जैन इन दिनों मुश्किलों के दौर से गुजर रहे है। टॉप सिक्योरिटी ग्रुप के 175 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग केस के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अरमान को दूसरी बार समन किया है। इससे पहले 11 फरवरी को भी अरमान को ईडी ने समन किया था, लेकिन वह निजी कारणों का हवाला देकर ईडी के सामने उपस्थित नहीं हुए थे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईडी ने अरमान के घर पर छापेमारी भी की थी। जब अरमान के मामा राजीव कपूर का निधन हुआ था, तब ईडी ने यह छापेमारी की थी। जांच के दौरान ईडी को निजी फर्म से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में अरमान जैन के लिंक के कुछ सबूत मिले थे।
रिपोर्ट के मुताबिक, ईडी ने कुछ घंटों तक घर में तलाशी ली थी और छापा खत्म होने के बाद अरमान जैन को अपने मामा (राजीव कपूर) के अंतिम संस्कार के लिए जाने की अनुमति दी थी। इस केस के और डिटेल आना अभी बाकी है।
अरमान ने 2014 में 'लेकर हम दीवाना दिल' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। अरमान की शादी अनीशा मल्होत्रा से हुई है। बताया जा रहा है कि शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक के बेटे विहंग के साथ उनके घनिष्ठ संबंधों के कारण इस मामले में अरमान जैन नाम सामने आया है। अरमान जैन से पहले इस मामले में ईडी और भी कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है। वहीं प्रताप सरनाइक से भी इस मामले में पूछताछ हो चुकी है।
from Sanjeevanitoday https://ift.tt/2NwmCdV
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments