Responsive Ad

The Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा से नाराज हुए अनिल कपूर, बोले- इतनी सारी फिल्में ऑफर की मैंने आपको, लेकिन हर बार.. देखें VIDEO

नई दिल्ली। कॉमेडी सीरयल 'द कपिल शर्मा शो' में अभिनेता अनिल कपूर मेहमान बनाकर पहुचें, इस दौरान अनिल कपूर ने कपिल के साथ जमकर मस्ती की और कई किस्से भी सुनाये। 

हाल ही में अनिल कपूर, अनुराग कश्यप के साथ नेटफ्लिक्स पर 'एके वर्सेस एके' फिल्म में नजर आए। यह फिल्म फैन्स को काफी पसंद आ रही है। फिल्म के प्रमोशन को लेकर अनिल कपूर 'द कपिल शर्मा शो' पर पहुंच। 

इस शो में अनिल कपूर कॉमेडी किंग पर नाराज होते हुए भी नजर आए। उन्होंने कपिल शर्मा से कहा, "इतनी फिल्में ऑफर की मैंने आपको, लेकिन आप हर बार मना कर देते हैं। ऐसा क्यों करते हैं आप?" जिस पर कपिल शर्मा बताते हैं कि अनिल सर ने मुझे '24' सीरीज के लिए बुलाया, मुझे बहुत खुशी हुई। लेकिन उस समय क्या हुआ कि अपना शो नया-नया शुरू हुआ था। इस पर अनिल कहते हैं कि आपने मुझे कहा था कि मैं ये शो शुरू कर रहा हूं, अच्छा हुआ आपने 24 नहीं की।  

अनिल कपूर की बात सुनकर वहां मौजूद हर कोई ठहाके लगाकर हंसना शुरू कर देता है। वहीं, इस वीडियो को कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "एवरग्रीन अनिल कपूर से मिला।" 

यह खबर भी पढ़े: शिवसेना में शामिल हुईं उर्मिला मातोंडकर के 3 करोड़ रुपये के नए ऑफिस पर कंगना रनौत ने उठाए सवाल तो मिला ये जवाब



from Entertainment News https://ift.tt/2LmsC8c
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments