Responsive Ad

Dhoom 4: इस बार हीरो नहीं हीरोइन बनेगी स्टाइलिश चोरनी, दीपिका पादुकोण निभाएगी विलेन का लीड रोल

नई दिल्ली। यशराज फिल्म्स की सबसे सक्सेस सीरीज धूम की अगली कड़ी धूम 4 को बनाने की योजना चल रही है। यह फिल्म अपने स्टाइलिश चेज़ सीक्वेंस और कुछ विदेशी लोकेशनों के लिए जानी जाती है। 'धूम', बॉलीवुड की पहली सफल फ्रेंचाइजी है। 

Deepika Padukone

इस फ्रेंचाइजी की तीनों फिल्मों को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। जब भी इस फिल्म के लिए लीड कैरेक्टर को कास्ट करने की बात आती है, तो एक सरप्राइज फैक्टर होता है। सीरीज के पहले भाग में जॉन अब्राहम, दूसरे भाग में ऋतिक रोशन और तीसरे भाग में आमिर खान ने अहम रोल किया था। 

Deepika Padukone

पिछले साल धूम 4 के बारे में कई खबरें आईं, जिसमें बॉलीवुड के अलग-अलग कलाकारों के इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनने की बात कही गई थी, लेकिन फिल्म के निर्माताओं ने किसी भी खबर की पुष्टि नहीं की। इसके बाद सभी खबरों को बेबुनियाद मान लिया गया। 

Deepika Padukone

अब, खबर है कि वाईआरएफ ने इस सीरीज के चौथे भाग में एक महिला खलनायक को लीड कैरेक्टर का रोल देने का फैसला किया है। ‘पीपिंगमून’ नाम की वेबसाइट में छपी रिपोर्ट के अनुसार, यशराज बैनर की 'धूम 4' में दीपिका पादुकोण को स्टाइलिश चोरनी के कैरेक्टर में पेश करने का फैसला किया है।  

Deepika Padukone

दीपिका पादुकोण और यशराज बैनर के बीच इस फिल्म के लिए बातचीत लगातार जारी है। दीपिका पादुकोण इसके शूटिंग के डेट्स को अपने कैलेंडर में एडजस्ट करने की कोशिश कर रही हैं। यदि सब कुछ योजना के अनुसार हुआ तो 'धूम 4' की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू हो जाएगी। 

यह खबर भी पढ़े: The Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा से नाराज हुए अनिल कपूर, बोले- इतनी सारी फिल्में ऑफर की मैंने आपको, लेकिन हर बार.. देखें VIDEO



from Entertainment News https://ift.tt/38bnOvm
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments