आलिशान आशियाने से कम नहीं जूही चावला और जय मेहता का घर, देखें Inside Photo
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला और उनके पति जय मेहता का घर मुंबई में है। उनके आलिशान आशियाने की तस्वीरें सामने आई है। जूही चावला का यह घर आर्किटेक्ट के लिहाज से मास्टरपीस कहा जा सकता है। जय मेहता को भी कलाकारी और वास्तुकला से बेहद लगाव है। अपने घर की छत को सुंदर डिजाइन देने के लिए उन्होंने श्रीलंका के आर्किटेक्ट चन्ना दसवाट्टे को हायर किया था। चन्ना ने भारत में पहले भी कुछ प्रोजेक्ट्स किए हैं।
चन्ना को हायर करने को लेकर जय मेहता ने कहा था, 'उन्हें मुझे कुछ भी बताने की जरूरत नहीं होती है। वह मेरी जीवनशैली को बहुत अच्छी तरह से समझते हैं।'
जूही और जय के घर को चन्ना ने टेराकोटा औैर रेड शेड में डिजाइन किया है। जूही चावला के घर की छत से मरीन ड्राइव को बेहद आसानी से देखा जा सकता है। कुछ ही दूरी पर अरब सागर स्थित है। घर की छत पर 8 सीटर डाइनिंग टेबल की व्यवस्था है, जबकि अंदरुनी हिस्से में कुछ अन्य कार्यक्रमों के आयोजन हो सकते हैं। इस घर को जय मेहता के दादा ने 1940 में खरीदा था।
फिलहाल इस घर के दो फ्लोर पर जूही चावला, जय मेहता और उनके दो बच्चे रहते हैं। इसके अलावा एक फ्लोर पर जय मेहता के अंकल का परिवार रहता है।
दो अन्य फ्लोर जय मेहता का आर्ट कलेक्शन है। जूही चावला के पति जय मेहता आईपीएल की कोलकाता नाइट राइडर्स के सह मालिक भी हैं। इस टीम में दिग्गज अभिनेता शाहरुख खान की भी हिस्सेदारी है। बता दें कि जूही चावला लंबे समय से फिल्मी दुनिया से दूर हैं। हालांकि कुछ विज्ञापनों में जरूर वह नजर आती हैं।
from Sanjeevanitoday https://ift.tt/2Mexddd
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments