Responsive Ad

हवा में स्टंट करते दिखे शाहरुख खान, VIDEO देख खुली रह जाएगी आंखें!

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म को लेकर काफी चर्चा में है। फिल्म के सेट से उनकी तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल होते हैं। शाहरुख खान एक्टिंग के अलावा डांस और एक्शन में भी माहिर हैं। अब उनका एक एक्शन से भरपूर वीडियो वायरल हो रहा है। शाहरुख खान इस वीडियो में स्टंट करते नजर आ रहे हैं। फैन्स उनके नए अंदाज पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। 

इस वीडियो को उनकी प्रोड्क्शन कंपनी रेड चिली ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट किया है। वीडियो में शाहरुख खान कैजुअल ड्रेस में हवा में गोते लगाते दिख रहे हैं। फैन्स को उनका ऐसा अंदाज पहले कभी देखने को नहीं मिला था।  कुछ ही घंटों में इस वीडियो को हजारों व्यूज मिल चुके हैं। हालांकि, ये कहना मुश्किल है कि उनका यह वीडियो क्लिप किसी फिल्म की शूटिंग का है या फिर किसी एड फिल्म का है। 

वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान दो साल के लंबे ब्रेक के बाद एक बार फिर से फिल्म 'पठान' के जरिए वापसी करने जा रहे हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। दीपिका और शाहरुख की साथ में यह चौथी फिल्म होगी। हाल ही में खबर आई थी कि शाहरुख खान और दीपिका पोदुकोण ने 'पठान' के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है।  


 



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/2NHnlZP
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments