Responsive Ad

आलिया ने शेयर की ब्लैक बिकिनी में फोटो, खुशी कपूर ने कहा- 'मुझसे शादी करोगी अभी...'

आलिया ने शेयर की ब्लैक बिकिनी में फोटो, खुशी कपूर ने कहा- 'मुझसे शादी करोगी अभी...'   नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्पय की बेटी आलिया कश्यप भले ही फिल्मों में नजर नही आई, लेकिन उनकी लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। हाल ही में उन्होंने ब्लैक बिकिनी में एक फोटो भी शेयर की है। उनकी इस फोटो को लेकर श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर ने भी कमेंट किया है। 

आलिया कश्यप की इस फोटो में उनका ग्लैमरस लुक साफ देखने को मिल रहा है।  उनकी इस तस्वीर को लेकर फैंस भी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। वहीं, श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर ने आलिया कश्यप की फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'मुझसे शादी करोगी अभी...' खुशी कपूर के इस कमेंट पर खुद आलिया कश्यप ने भी रिप्लाई किया। उन्होंने लिखा, 'मैं आ रही हूं...' बता दें कि आलिया कश्यप की इससे पहले भी कई तस्वीरें चर्चा में थीं, जिसमें उनका लुक और स्टाइल देखने लायक था।  

इससे पहले आलिया कश्यप ने ब्लैक टॉप में पोज देते हुए एक फोटो शेयर की थी. उनकी इस फोटो को लेकर भी खुशी कपूर ने कमेंट किया और लिखा, "ग्लोइंग..."

बता दें कि आलिया कश्यप के इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या 1 लाख 80 हजार से भी ज्यादा है। आलिया कश्यप का यू-ट्यूब चैनल भी है, जिसपर वह अपने मेकअप, स्टाइलिंग और डेली व्लॉग शेयर करती हैं। यू-ट्यूब पर आलिया कश्यप के सब्सक्राइबर्स की संख्या 43 हजार से भी ज्यादा है।  


 



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3pta1pT
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments