Responsive Ad

पहली पत्नी से अलग नहीं होना चाहते थे मनोज तिवारी, बोले- बड़ी बेटी रिति चाहती थीं कि मेरी दूसरी शादी हो और लॉकडाउन में सुरभि के साथ...

नई दिल्ली। भोजपुरी फिल्म 'ससुराल बड़े पैसेवाला',' दरोगा बाबू आई लव यू' और 'बंधन टूटे ना' जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों की खूब वाहवाही लूटने वाले अभिनेता, सिंगर व बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के घर लक्ष्मी का आगमन हुआ है। मनोज तिवारी बेटी के पिता बने है। 

manoj

मनोज के इस पोस्ट के बाद उनके तमाम चाहनेवाले उन्हें इस खुशखबरी के लिए बधाई दे रहे हैं। मनोज तिवारी की एक बेटी पहले से भी हैं। वहीं मनोज तिवारी खुद भी दूसरी बार पिता बनने से काफी खुश हैं। 

manoj

बता दें कि मनोज तिवारी की दूसरी पत्नी सुरभि तिवारी ने 30 दिसंबर को बेटी को जन्म दिया था। हालांकि मनोज तिवारी पहले से एक बच्ची रिति के पिता हैं जो उनकी और पहली पत्नी रानी की बेटी हैं। दूसरी बार पिता बनने पर मनोज तिवारी ने बताया है कि वह दूसरी शादी नहीं करना चाहते थे लेकिन उनकी बेटी रिति चाहती थीं कि उनकी दूसरी शादी हो। 

manoj

अब 49 साल के मनोज तिवारी दूसरी बेटी के पिता बन गए हैं। मनोज तिवारी के संबंध अपनी पत्नी रानी के साथ अभी भी अच्छे हैं। मनोज की बड़ी बेटी रिति भी रानी के साथ मुंबई में रहती हैं। हालांकि अब मनोज और रिति के तलाक को 10 साल बीत चुके हैं।

manoj

ई-टाइम्स से बातचीत में मनोज ने बताया कि मैनें दूसरी पत्नी सुरभि के साथ लॉकडाउन के दौरान अप्रैल में शादी की। वह मेरा एडमिनिस्ट्रेटिव वर्क देखती थी। दरअसल, वह सिंगर है और मेरे एक म्यूजिक वीडियो में गा चुकी है। मेरी बेटी ऋति ने सलाह दी कि सुरभि और मुझे शादी कर लेनी चाहिए। ऋति और सुरभि एक-दूसरे के साथ काफी कम्फरटेबल हैं।

manoj

मनोज तिवारी ने भोजपुरी में कई गाने भी गाये जो काफी मशहूर हुए उनके द्वारा गाये गानों में  'बगलवाली जान मारेली', 'रिंकिया के पापा', 'इंटरनेशनल लिट्टी चोखा' जैसे गाने शामिल हैं। वहीं फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में गाया उनका गाना 'जियो ओ बिहार के लाला' भी दर्शकों के बीच काफी मशहूर हुआ। इन सबके अलावा मनोज राजनीति में भी काफी सक्रिय है और वर्तमान में बीजेपी के सांसद हैं।

यह खबर भी पढ़े: Dhoom 4: इस बार हीरो नहीं हीरोइन बनेगी स्टाइलिश चोरनी, दीपिका पादुकोण निभाएगी विलेन का लीड रोल



from Entertainment News https://ift.tt/38d0vkO
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments