गोवा में मलाइका ने ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के लिए बनाया लंच, एक्टर ने शेयर की फोटो

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इन दिनों गोवा में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इस वेकेशन से दोनों की कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। हाल ही में मलाइका ने अर्जुन कपूर के लिए लंच बनाया है, जिससे वह खुशी के मारे फूले नहीं समा रहे हैं।

अर्जुन ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर मलाइका द्वारा बनाई गई डिशेस की फोटो शेयर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''जब वह संडे को आपके लिए कुक करती हैं।'' अर्जुन के इस पोस्ट को देखकर मलाइका अरोड़ा भी काफी खुश हो गईं और उन्होंने भी इस पोस्ट को अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। इसके साथ ही कैप्शन में मलाइका ने ढेर सारे हार्ट इमोजी शेयर किए।

इससे पहले मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर बिकिनी पहन स्विमिंग पूल में नहाते हुए अपनी फोटो शेयर की। सूरज की रोशनी उनके चेहरे पर पड़ रही है, जिस मोमेंट को वह एंजॉय कर रही हैं। इस फोटो को शेयर कर मलाइका ने लिखा, ''मुस्कुराइए, खुश रहिए और इस साल सबकुछ काउंट करें, साल 2021 खुशहाल बनाएं, हैप्पी संडे।''

बताते चलें कि मलाइका, अर्जुन के साथ बहन अमृता अरोड़ा के गोवा वाले विला में रुके हुई हैं। कुछ दिनों पहले अर्जुन कपूर ने इस्टाग्राम पर इस विला की खूबसूरत झलक दिखाई थी।

मलाइका अरोड़ा अक्सर अपनी फिटनेस और अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर फैंस के बीच चर्चा में रहती हैं। वहीं अगर अर्जुन कपूर की बात करें तो उनकी कई फिल्में कतार में हैं, जिनमें संदीप और पिंकी फरार, सरदार एंड ग्रैंडसंस और भूत पुलिस शामिल हैं।
यह खबर भी पढ़े: Dhoom 4: इस बार हीरो नहीं हीरोइन बनेगी स्टाइलिश चोरनी, दीपिका पादुकोण निभाएगी विलेन का लीड रोल
from Entertainment News https://ift.tt/390fhKz
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments