Responsive Ad

ऋतिक रौशन ने काम पर की वापसी, तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा- सेट पर वापसी

मुंबई। अपने अभिनय और डांसिंग स्किल्स के कारण चर्चा में रहने वाले ऋतिक रौशन ने हाल ही में काम पर वापसी कर ली है। इसकी जानकारी खुद ऋतिक ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर कर दी। इस तस्वीर को शेयर करते हुए ऋतिक ने लिखा-'सेट पर वापसी।' 

तस्वीर में ऋतिक ने ब्लैक टीशर्ट और एक ग्रे कलर मिक्स जैकेट पहना है। सोशल मीडिया पर ऋतिक की इस तस्वीर को फैंस पसंद कर रहे हैं और उन्हें शुभकामनायें दे रहे हैं। ऋतिक की इस पोस्ट के बाद फैंस उन्हें पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।  हालांकि, ऋतिक ने अपनी इस पोस्ट के साथ यह खुलासा नहीं किया है कि वह किस प्रोजेक्ट कर काम कर रहे हैं। ऋतिक रौशन आखिरी बार साल 2019 में सिद्धार्थ आनंद निर्देशित फिल्म 'वॉर' में टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर के साथ लीड रोल में नजर आये थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी।



from Entertainment News https://ift.tt/3pOJOCa
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments