रणबीर कपूर की एनिमल से सारा अली खान हुई आउट, इस खूबसूरत एक्ट्रेस की हुई एंट्री

नई दिल्ली। साल के पहले दिन ही रणबीर कपूर की नई फिल्म का ऐलान हो गया है। इस फिल्म का नाम होगा 'एनिमल'। फिल्म में रणबीर कपूर के साथ अनिल कूपर, परिणीति चोपड़ा और बॉबी देओल भी नजर आएंगे। अब खबरें हैं कि फिल्म में रणबीर कपूर के अपोजिट एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी को फाइनल कर लिया गया है।

फिल्म फेयर ने सोर्स के हवाले से लिखा- कुछ बड़े और पॉपुलर चेहरों ने इस रोल के लिए ऑडिशन दिया। सारा अली खान ने भी इसके लिए ऑडिशन दिया। लेकिन फिल्म मेकर तृप्ति के काम और ऑडिशन टेप से इम्प्रेस दिखे। उनका सोचना है कि तृप्ति कैरेक्टर में ताजगी और यंग अपील ला पाएगी।

इस फिल्म को भूषण कुमार और मुराद खेतानी मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। संदीप रेड्डी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के ऐलान के बाद से फैंस रणबीर की इस नई फिल्म को देखने के लिए काफी एक्ससाइटेड है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर, अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर चर्चा में हैं। ब्रह्मास्त्र में रणबीर के साथ आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन अहम किरदार में नजर आएंगे। मौनी रॉय फिल्म में विलेन के रोल में हैं।
यह खबर भी पढ़े: पहली पत्नी से अलग नहीं होना चाहते थे मनोज तिवारी, बोले- बड़ी बेटी रिति चाहती थीं कि मेरी दूसरी शादी हो और लॉकडाउन में सुरभि के साथ...
from Entertainment News https://ift.tt/2XdgGYZ
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments