Responsive Ad

डिजिटल प्लेटफॉर्म की दुनिया में डेब्यू को तैयार रोहित शेट्टी, बनाएंगे एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज

नई दिल्ली। बॉलीवुड फिल्मों में एक्शन का दम दिखाने वाले रोहित शेट्टी जल्द ही एक वेब सीरिज के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म की दुनिया में एंट्री मारने वाले है। शेट्टी एक्शन-एडवेंचर शो ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी’ के साथ टीवी जगत में भी प्रवेश कर चुके हैं। फिल्म की टीम के एक करीबी सूत्र ने बताया कि, ‘रोहित शेट्टी आठ एपिसोड की एक्शन थ्रिलर वेब सीरिज बनाने वाले हैं। यह सत्य घटनाओं से प्रेरित होगा।’ 

rohit

रोहित फिलहाल अपनी फिल्म ‘सर्कस’ को लेकर व्यस्त हैं जिसमें वे एक्टर रणवीर सिंह के साथ काम कर रहे हैं।यह फिल्म विलियम शेक्सपियर के नाटक ‘द कॉमेडी ऑफ एरर्स’ पर आधारित है। यह प्रोजेक्ट एक कॉमेडी फिल्म का है। लॉकडाउन में मिले खाली समय में रोहित शेट्टी ने इसके स्क्रिप्ट पर काम किया है। इस फिल्म के बेसिक आ‍इडिया को शेट्टी ने रणवीर सिंह के साथ शेयर किया ह।  

rohit

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में रणवीर सिंह पहली बार डबल रोल में नजर आएंगें। रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म 80 के दशक की सुपरहिट फिल्म 'अंगूर' की रीमेक होगी।इसमें रणवीर सिंह के अलावा वरुण शर्मा, पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडीस भी अहम भूमिकाओं में होंगी। 

rohit

खबरों की मानें तो फिल्म निर्माता के पास गोलमाल 5 का प्लॉट भी तैयार है। शेट्टी गोलमाल 5 की शूटिंग सूर्यवंशी की रिलीज के बाद शुरू करना चाहते थे, लेकिन कोरोनावायरस के कारण लगे लॉकडाउन से योजना टाल दी गई। 

यह खबर भी पढ़े: रणबीर कपूर की 'एनिमल' में तृप्ति डिमरी आएगी नजर, सारा अली खान का कटा पत्ता



from Entertainment News https://ift.tt/3hHchqD
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments