Responsive Ad

22 जनवरी को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी रिचा चड्ढा की मैडम चीफ मिनिस्टर

मुंबई। राजनीतिक ड्रामे पर बनी फिल्म ''मैडम चीफ मिनिस्टर' आगामी '22 जनवरी को सिनेमाघरों में जारी की जाएगी। बता दें कि इस फिल्म में रिचा चड्ढा मुख्य रोल में हैं। निर्माताओं ने आज इसकी सूचना प्रदान की। 

इस फिल्म का निर्देशन ''जॉली एलएलबी'' फेम सुभाष कपूर ने किया है। कपूर ने ही इसकी पटकथा लिखी है। फिल्म में रिचा के अलावा मानव कौल एवं सौरभ शुक्ला हैं। फिल्म का निर्माण टी सीरीज फिल्म्स तथा कांगड़ा टॉकीज ने किया है ।

Richa Chadha shocked

टी- सीरीज ने फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए ट्वीट किया कि 'मैडम चीफ मिनिस्टर' का पहला पोस्टर आपके लिए पेश है। रिचा, मानव कौल एवं सौरभ शुक्ला अभिनीत यह राजनैतिक ड्रामा 22 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। 

अब ऋचा ने अपनी इस फिल्म को लेकर आधिकारिक तौर पर भी ऐलान कर दिया है। इसी के साथ उन्होंने ट्विटर पर फिल्म का एक पोस्टर भी जारी किया है। जिसमें वह हाथ झाडू पकड़े दिख रही है और उनके चेहरे पर चोटों के कई निशान हैं। साथ ही उनके साथ मानव एवं सौरभ खड़े हैं। 

यह खबर भी पढ़े: रणबीर कपूर की 'एनिमल' में तृप्ति डिमरी आएगी नजर, सारा अली खान का कटा पत्ता



from Entertainment News https://ift.tt/38brWex
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments