Responsive Ad

राहुल महाजन ने खोले राखी सावंत के गहरे राज, बोले- पापा नहीं है, मां बीमार है और पति है वो साथ नहीं रहता...

नई दिल्ली। टीवी के रियलटी शो बिग बॉस 14 में इन दिनों राखी सावंत और जैस्मिन भसीन के बीच काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है। जैस्मिन ने मजाक-मस्ती में राखी को चोट पहुंचा दी जिसके बाद राखी जोर-जोर से रोने लगी। उन्होंने डायनिंग टेबल पर सिर मारकर खुद को चोट भी पहुंचाई। उसे मेड‍िकल हेल्प दी गई।  

Rahul Mahajan

राखी के इस बर्ताव को लेकर राहुल महाजन ने अर्शी खान और सोनाली फोगाट से बातचीत की, जब उन्होंने राखी की जिंदगी के कई कड़वे पहलुओं को उजागर किया।   राहुल महाजन ने कहा, ''राखी इतना पोजेसिव इसल‍िए बनती है क्योंकि वो जिंदगी में बहुत अकेली हो गई है। इसल‍िए कहती है कि राहुल महाजन मेरा दोस्त है। भले ही जिंदगी में मैं कभी उसे अकेला नहीं मिला हूं। शो में दस साल पहले मिला हूं''। 

rakhi sawant

उन्होंने आगे कहा, ''वो अपने पति के बारे में भी कहती है जिसका नाम रितेश बताती है। जिसके साथ सुहागरात नहीं हुई है और दो साल से मिली भी नहीं है। तो मानस‍िक तौर पर वह बहुत अकेली हो गई है। तो वो चाहती है कि उसके साथ जो भी है वो उसके पास आ जाए और कोई उससे जरा भी दूर जाता है तो उसे इनस‍िक्योर‍िटी हो जा रही है''।  

rakhi sawant

वो इतने भरे घर में भी अकेला महसूस कर रही है। पापा नहीं है, मां बीमार है, जो पति है वो भी साथ नहीं आ रहा है। तो ऐसे में वो बहुत अकेला महसूस करती है। बचपन में उसके पापा ने उसके साथ मारपीट की होगी। बचपन में उसे मारते थे डांस करने के लिए। उसके पास एक लिमिट की दौलत-शोहरत है लेक‍िन अपने लोग नहीं हैं। उसको लगता है कि मैं राखी सावंत हूं। मुझे ऐसे ही कैरेक्टर पर चलना होगा। मुझे ऐसे ही बोलना पड़ेगा। इसे ऐसा बोलूंगी तो ही चलेगा। दुनिया को राखी ऐसी लगती है पर राखी ऐसी नहीं है। राखी को राखी का कैरेक्टर मेंटेन करना पड़ता है।  

rakhi sawant

राखी सावंत ने खुद भी शादी को लेकर कहा था कि उनकी शादी के बाद ही उनके पति विदेश चले गए थे। उन्हें मिले हुए एक साल से ज्यादा समय गुजर चुका है। शो के कुछ अन्य एपिसोड्स में भी राखी और राहुल महाजन के बीच राखी की मैरिड लाइफ को लेकर चर्चा करते हुए देखा गया है।  

यह खबर भी पढ़े: ग्रीन आउटफिट में मलाइका अरोड़ा ने कराया फोटोशूट, Photo शेयर कर बोलीं- ट्रॉपिकल पैराडाइस



from Entertainment News https://ift.tt/3rHeGGc
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments