मलाइका अरोड़ा ने ग्रीन ऑउटफिट में शेयर की खूबसूरत तस्वीर

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड एवं अभिनेता अर्जुन कपूर और अपने परिवार के साथ गोवा में हॉलिडे इंजॉय कर रही हैं। दोनों वहां मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा के घर अजारा बीच हाउस में ठहरे हुए है। इस दौरान दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई। वहां से मलाइका लगातार फैंस के साथ अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। वहीं अब मलाइका ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस खूबसूरत तस्वीर को शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा-'ट्रॉपिकल पैराडाइस!'
इस तस्वीर में मलाइका पेड़-पौधों के बीच फोटोशूट करवाती नजर आ रही हैं। तस्वीर में मलाइका ग्रीन ऑउटफिट में काफी ग्लैमरस अंदाज में हैं। सोशल मीडिया पर मलाइका की इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और इसपर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। मलाइका सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं और अपनी फिटनेस के साथ-साथ अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चा में रहती हैं।
यह खबर भी पढ़े: इंतजार खत्म! 'आश्रम 3' में होगा काशीराम बाबा का पर्दाफाश, इस दिन आएगी अगली सीरीज
from Entertainment News https://ift.tt/2L9B22g
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments