VIDEO: दिवाली मनाने के लिए धर्मशाला पहुंचे सैफ अली खान, करीना कपूर, तैमूर, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर

नई दिल्ली। इस साल की दिवाली मनाने के लिए करीना कपूर, सैफ अली खान, तैमूर, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर धर्मशाला पहुंचे। धर्मशाला से इन सभी के कई फोटो और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे है। करीना कपूर और मलाइका अरोड़ा अपने परिवार के साथ धर्मशाला की सड़कों पर घूमते नजर आए। जिसका वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में करीना कपूर, सैफ अली खान, अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा और तैमूर धर्मशाला की सड़कों पर घूम रहे हैं, तो वहीं, फैन्स उनका वीडियो बना रहे हैं। वीडियो को फिल्मफेयर के इंस्टाग्राम एकाउंट द्वारा शेयर किया गया है।
वीडियो में करीना कपूर व्हाइट कलर की जैकेट में नजर आ रही हैं। तो वहीं, मलाइका अरोड़ा ग्रीन कलर के जंपसूट में नजर आ रही हैं। एक्ट्रस के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना जल्द ही फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में करीना कपूर एक्टर आमिर खान के साथ मुख्य भूमिका अदा करती हुई नजर आएंगी। करीना कपूर ने हाल ही में लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग पूरी की है। इससे जुड़ी फोटो भी एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की थी। दोनों की यह फिल्म अगले साल क्रिसमस डे पर रिलीज हो सकती है।
यह खबर भी पढ़े: राजा हिंदुस्तानी के 24 साल हुए पुरे, डायरेक्टर ने कहा- आमिर और करिश्मा के किस सीन को लंबा फिल्माया गया था, लेकिन...
from Entertainment News https://ift.tt/3f2tklE
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments