Responsive Ad

राजा हिंदुस्तानी के 24 साल हुए पुरे, डायरेक्टर ने कहा- आमिर और करिश्मा के किस सीन को लंबा फिल्माया गया था, लेकिन...

नई दिल्ली। बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' में आमिर खान और करिश्मा कपूर का एक किसिंग सीन था। जो सबसे लंबे किसिंग सीन में गिना जाता है। आमिर खान और करिश्मा कपूर की फिल्म राजा हिंदुस्तानी को रिलीज हुए 24 साल हो गए हैं। इस खास मौके पर फिल्म के डायरेक्टर धर्मेश ने इसके किस सीन से जुड़ी एक बात बताई है। 

बता दें कि राजा हिन्दुस्तानी का किस सीन काफी सुर्खियों में रहा था। यह किस सीन काफी लंबा था। लेकिन डायरेक्टर ने बताया कि उन्होंने इस सीन को और लंबा फिल्माया था। धर्मेश ने बताया कि उन्होंने प्रोड्यूर के कहने पर ऐसा किया था क्योंकि मेकर्स को लग रहा था कि सेंसर बोर्ड सीन पर कैंची चलाएगा। हालांकि, सेंसर बोर्ड ने फिल्म को U सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया था।  

धर्मेश ने बताया कि उन्होंने खुद इस सीन को छोटा किया था। उन्होंने बताया कि वह नहीं चाहते थे कि फिल्म 3 घंटे 20 मिनट लंबी हो इसलिए उन्होंने फिल्म को 20 मिनट छोटा कर दिया।

वहीं करिश्मा ने इस सीन को लेकर एक इंटरव्यू में बताया था कि इस सीन को पूरा करने के लिए हमें तीन दिन लग गए थे। मैं ये सोच रही थी कि कब खत्म होगा ये किसिंग सीन क्योंकि फरवरी के महीने में ऊटी में इतनी ठंड थी और शाम कि 6 बजे ये सीन फिल्माया गया था और मैं ठंड के मारे कांप जाती थी। 

यह खबर भी पढ़े: कपिल शर्मा की बेटी अनायरा ने मनाई पहली दिवाली, सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो



from Entertainment News https://ift.tt/38JWXHh
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments