Responsive Ad

The Kapil Sharma Show: एक बार फिर गोविंदा शो में पहुंचे तो गायब हो गए कृष्णा अभिषेक, देखें VIDEO

नई दिल्ली। टीवी के कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा’ में इस बार मेहमान बनकर गोविंदा  पहुंचेंगे। सोनी टीवी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपकमिंग एपिसोड का एक छोटा सा वीडियो शेयर किया गया है जिसमें कपिल गोविंदा से कुछ सवाल जवाब करते दिख रहे हैं। तो वहीं गोविंदा भी कपिल के साथ खूब मस्ती कर रहे हैं।

Krishna Abhishek

वीडियो में कीकू शारदा, सिमोना चक्रवर्ती और चंदन प्रभाकर भी मस्ती करते दिख रहे हैं। लेकिन इन सबके बीच कृष्णा अभिषेक मिसिंग हैं और लोगों को यही बात हज़म नहीं हो रही है। वीडियो पर कमेंट कर के लोग ये सवाल कर रहे हैं कि जब भी गोविंदा आते हैं तो कृष्णा अभिषेक को क्यों गायब कर दिया जाता है। लोग इस बात पर आपत्ति दर्ज करवा रहे हैं कि जब गोविंदा को बुलाया जाता है, उस एपिसोड में से ‘सपना’ यानी कृष्णा को गायब कर दिया जाता है। 

कपिल शर्मा के दर्शक इस बात की निंदा कर रहे हैं। देखें लोग वीडियो में कृष्णा के न दिखने पर कैसे अपना गुस्सा ज़ाहिर कर रहे हैं। बता दें कि ये एपिसोड का एक बहुत छोटा सा वीडियो है, कृष्णा इसमें होंगे या नहीं ये तो एपिसोड टेलीकास्ट होने के बाद ही पता चलेगा। लेकिन लोग सिर्फ वीडियो देखकर इसलिए गुस्सा कर रहे हैं क्योंकि ऐसा पहले भी हो चुका जब गोविंदा अपने परिवार के साथ यहां आए थे उस एपिसोड में कृष्णा को नहीं बुलाया गया था। 

Krishna Abhishek

इस बात पर काफी बयानबाज़ी भी हुई थी। उस वक्त एपिसोड से गायब होने पर कृष्णा ने कहा था,'मेरे ना आने की वजह मामा गोविंदा नहीं बल्कि मामी सुनीता थीं। मामी नहीं चाहती थीं कि जब वो लोग आएं तो मैं शो में आऊं। इसलिए उनकी एंट्री से पहले मैंने अपना एक्ट खत्म कर दिया। ये मेरे लिए काफी दुखद और शॉकिंग था, क्योंकि मेरा कैरेक्टर ‘सपना’ शो का अहम हिस्सा है। लेकिन मैंने इन सब बातों के नजरअंदाज किया और ना आना बेहतर समझा क्योंकि मैं कोई हंगामा नहीं चाहता था'।

यह खबर भी पढ़े: अक्षय कुमार ने की अगली फिल्म 'राम सेतु' की घोषणा, जबरदस्त अंदाज में नजर आए अभिनेता



from Entertainment News https://ift.tt/38NHwOf
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments