जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ ने बॉयफ्रेंड एबन हैम्स से किया ब्रेकअप, बोलीं- अब हम साथ नहीं है

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ काफी दिनों से एबन हैम्स के साथ रिलेशनशिप में थी। अब खबर हैं कि कृष्णा ने बॉयफ्रेंड के साथ ब्रेक-अप कर लिया है। इसकी जानकारी उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर दी है। इस पोस्ट में कृष्णा ने साफ लिखा है कि अब हम साथ नहीं है।

दरअसल, कृष्णा श्राफ ने अपनी इंस्टा स्टोरी में कुछ घंटे पहले एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने साफ लिखा है- फैन क्लब आप बहुत प्यारे हैं लेकिन आपसे अनुरोध है कि मुझे एबन के साथ किसी फोटो या ऐसी किसी चीज में टैग करना बंद करें साथ ही एबन की फोटो के साथ एडिट करके शेयर करना भी प्लीज बंद करें क्योंकि अब हम दोनों साथ नही हैं।

बता दें कि कृष्णा श्रॉफ और एबन हैम्स के रिलेशनशिप की शुरुआत साल 2019 में हुई। सिर्फ इतना ही नहीं यह कपल अक्सर अपनी रोमांटिक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते थे। पिछले साल की बात है जब एबन ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में कृष्णा के लिए "वाइफ़" शब्द का इस्तेमाल किया, जिसके बाद दोनों की गुपचुप तरीके से शादी की अफवाहें भी शुरू हो गई थी।

हालांकि, कृष्णा ने मुंबई मिरर के साथ एक इंटरव्यू में शादी की अफवाहों को पूरी तरह से खारिज कर दिया। कृष्णा ने कहा कि यह शब्द मुझे खुशी देता है लेकिन इस शब्द ने कितने आर्टिकल बना दिए। कृष्णा आगे कहती हैं कि इन सब की वजह से मेरी मम्मी (आयशा श्रॉफ) ने मुझसे पूछा कि क्या चल रहा है।"
यह खबर भी पढ़े: The Kapil Sharma Show: एक बार फिर गोविंदा शो में पहुंचे तो गायब हो गए कृष्णा अभिषेक, देखें VIDEO
from Entertainment News https://ift.tt/3pwAtiQ
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments