Responsive Ad

अक्षय कुमार ने की अगली फिल्म राम सेतु की घोषणा, जबरदस्त अंदाज में नजर आए अभिनेता

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फ़िल्में एक के बाद एक रिलीज होने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। अक्षय कुमार की हाल ही में फिल्म 'लक्ष्मी' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई। फिल्म को दर्शक पसंद भी कर रहे हैं। अब अक्षय कुमार ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर दी। उनकी यह फिल्म 'राम सेतु' पर आधारित है। 

ट्विटर पर फिल्‍म के पोस्‍टर को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा है, 'इस दीपावली, भारत राष्ट्र के आदर्श और महानायक भगवान श्री राम की पुण्य स्मृतियों को युगों युगों तक भारत की चेतना में सुरक्षित रखने के लिए एक ऐसा सेतु बनाये जो आने वाले पीढ़ियों को राम से जोड़ कर रखे। इसी प्रयास में हमारा भी एक छोटा संकल्प है - राम सेतु, आप सबको दीपावली की शुभकामनाएं।' अक्षय कुमार ने फिल्‍म के दो पोस्‍टर रिलीज किए हैं, जो हिंदी और अंग्रेजी में हैं। जाहिर तौर पर पोस्‍टर के साथ ही अक्षय की इस फिल्‍म को लेकर उत्‍सुकता बढ़ गई है। 

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्‍मों की बात करें तो अभी उनकी झोली में 'बेल बॉटम' भी है। इस फिल्‍म की शूटिंग हाल ही स्‍कॉटलैंड में हुई है। फिल्‍म की शूटिंग कोरोना संक्रमण के कारण रुक गई थी। इस फिल्‍म में अक्षय कुमार के साथ वाणी कपूर, हुमा कुरैशी और लारा दत्ता भी हैं।

अक्षय कुमार इसके अलावा इन दिनों अपनी पीरियड ड्रामा फिल्‍म 'पृथ्‍वीराज' की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्‍म में उनके साथ मिस वर्ल्‍ड मानुषी छिल्‍लर है। मानुषी इस फिल्‍म के साथ ही बॉलिवुड में डेब्‍यू कर रही हैं।

यह खबर भी पढ़े: सुहाना खान का कातिलाना अंदाज आया सामने, क्या आपने देखा?



from Entertainment News https://ift.tt/38MOCT8
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments