Google ने रश्मिका मंदाना को बताया National Crush Of India, एक्ट्रेस बोलीं- मेरे लोग वाकई लीजेंड्री हैं

नई दिल्ली। साउथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना को गूगल ने National Crush Of India 2020 Female घोषित किया। गूगल में नेशनल क्रश सर्च करने पर रश्मिका का नाम परिणामों में मिलता है। इसके बाद ट्विटर पर भी रश्मिका नेशनल क्रश हैशटैग के साथ ट्रेंड होने लगीं। रश्मिका ने इसका स्क्रीनशॉट अपने ट्विटर एकाउंट से शेयर भी किया है। उन्होंने इसके साथ लिखा- मेरे लोग वाकई लीजेंड्री हैं। वो इतने प्यारे हैं... नहीं हैं? मेरा दिल उन सबके पास है। 24 साल की रश्मिका दक्षिण भारत के अलावा उत्तर भारत में भी काफ़ी लोकप्रिय हैं। रश्मिका ने कन्नड़, तमिल और तेलुगु फ़िल्मों में काम किया है।

आपको बता दें कि रश्मिका मंदाना साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2016 में कन्नड़ फिल्म किरिक पार्टी से की थी। रश्मिका मंदाना की पहली ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की। फिल्म में उनके किरदार को खूब पसंद किया गया। रश्मिका मंदाना आखिरी बार तेलुगु फिल्म भीष्मा में नजर आई थीं।

रश्मिका का जन्म 5 अप्रैल 1996 को कर्नाटक के विराजपेट में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई भी कर्नाटक में ही की है। पढ़ाई के दौरान ही वह मॉडलिंग करने लगीं और केवल 19 साल की उम्र में उन्हें पहली फिल्म ऑफर हो गई। रश्मिका ने साल 2016 में फिल्म 'किरिक पार्टी' से फिल्मों में डेब्यू किया था।

यह खबर भी पढ़े: ब्लैक आउटफिट में रेत से खेलती दिखी निया शर्मा, बोल्ड पोज देख आप भी हो जाएंगें मदहोश
from Entertainment News https://ift.tt/3lZTCrp
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments