कियारा आडवाणी ने डेटिंग ऐप पर ढूंढा लड़का तो निकला पाकिस्तानी, अब क्या होगा.. देखें VIDEO

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की फिल्म इंदु की जवानी का ट्रेलर रिलीज हो चुका हैं।यह फिल्म अबीर सेनगुप्ता द्वारा निर्देशित है। ट्रेलर में कियारा आडवाणी और आदित्य सील मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह एक भारतीय की पाकिस्तानी से मिलने की कहानी है। कियारा भारतीय महिला की भूमिका निभा रही है, जबकि आदित्य पाकिस्तानी के किरदार में हैंं।

मल्लिका दुआ ने एक दोस्त की भूमिका निभाई है। इंदु डेटिंग के लिए कोई अच्छा लड़का ढूंढ रही हैं। सफलता ना मिलने पर वो डेटिंग ऐप का सहारा लेती है। लड़के मिलते तो हैं, मगर उन्हें शादी से अधिक दूसरी चीजों में दिलचस्पी होती है, जो इंदु को पसंद नहीं आता। एक अच्छा लड़का मिलता है, मगर मुसीबतें तब शुरू होती हैं, जब वो पाकिस्तानी निकलता है। कियारा आडवाणी ने फिल्म का ट्रेलर अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है।

फिल्म इंदु की जवानी 11 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'इंदु की जवानी' अबीर सेनगुप्ता द्वारा निर्देशित और टी-सीरीज द्वारा निर्मित है। कियारा की पिछली लक्ष्मी थी, जो डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आई थी। इस फिल्म में उन्होंने अक्षय कुमार के साथ फीमेल लीड रोल निभाया था।
यह खबर भी पढ़े: Google ने रश्मिका मंदाना को बताया National Crush Of India, एक्ट्रेस बोलीं- मेरे लोग वाकई लीजेंड्री हैं
from Entertainment News https://ift.tt/3pXL1aY
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments