Responsive Ad

Chhath Geet 2020: अक्षरा सिंह का नया छठ गीत बनवले रहिह सुहाग रिलीज, यूट्यूब पर मचा रहा धमाल

पटना। बिहार के साथ उत्तर भारत में छठ महापर्व की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस पर्व पर भोजपुरी स्टार्स भी नए-नए गाने लेकर आते हैं। इस बीच भोजपुरी फिल्मों की सुपरस्टार अक्षरा सिंह भी नया छठ गीत लेकर आ गई हैं। हाल ही में अक्षरा सिंह का नया छठ गीत रिलीज हुआ है। जिसके बोल हैं- 'बनवले रहिह सुहाग।' यह गाना यूट्यूब पर अब धमाल मचा रहा है। 

Akshara Singh

अक्षरा सिंह लगभग हर साल ही छठ महापर्व पर अपना गाना लेकर आती हैं और इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है। हालांकि, यह गाना उनके अन्य गानों से थोड़ा अलग है। छठ मैय्या की महिमा में लिपटा गाना बेहद इमोशनल और दिल को छू लेने वाला है। 'बनवले रहिह सुहाग' में यही इमोशन्स इस गाने को खास बनाते हैं।  

Akshara Singh

यूट्यूब पर इस गाने को खूब पसंद किया जा रहा है। गाने को आवाज दी है अक्षरा सिंह ने और इसके बोल लिखे हैं मनोज मतलबी ने। वहीं म्यूजिक की बात करें तो इस गाने को संगीत अविनाश झा घुंघरू ने दिया है। गाने के डायरेक्टर शैलेश पाराशर हैं। वहीं अक्षरा सिंह के साथ लीड रोल में राजकुमार सिंह नजर आ रहे हैं। 

यह खबर भी पढ़े: 5 साल बाद कुछ ऐसी दिखने लगी हैं ‘बजरंगी भाईजान’ की ‘मुन्नी’, देखें लेटेस्ट फोटो



from Entertainment News https://ift.tt/3f9GxJg
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments