Responsive Ad

20 नवंबर को ब्वॉयफ्रेंड अभिषेक से शादी करने जा रही शीतल पांड्या, एक्ट्रेस ने बताई अपनी लव स्टोरी

नई दिल्ली। टीवी सीरियल उड़ान में काम कर चुकीं एक्ट्रेस शीतल पांड्या ब्वॉयफ्रेंड अभिषेक भट्टाचार्या से शादी करने वाली हैं। शीतल और अभिषेक स्कूल के दिनों से एक दूसरे को जानते हैं और कई सालों से एक-दूजे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने कोरोना लॉकडाउन के दौरान ही जूम कॉल से सगाई की थी। बता दें कि 2 दिन बाद दोनों 20 नवंबर को शादी कर रहे हैं। 

Sheetal Pandya

बता दें कि शीतल ने उड़ान, चिड़ियाघर, तू सूरज मैं सांझ पियाजी जैसे टीवी सीरियल्स किए हैं। एक्ट्रेस 20 नवंबर को शादी करने जा रही हैं। अपनी शादी और लव स्टोरी के बारे में शीतल ने स्पॉटबॉय डॉट कॉम से बातचीत की।

Sheetal Pandya

एक इंटरव्यू के दौरान शीतल ने कहा- मैं अभिषेक भट्टाचार्या से शादी कर रही हूं। वो प्रोफेशन से एक डॉक्टर हैं और यूके के रहने वाले हैं। हम 2020 की शुरुआत में शादी करने वाले थे, लेकिन कोरोना के चलते वो भारत नहीं आ पाए। बाद में हमने जूम कॉल से सगाई की थी। शीतल का कहना है कि कोरोना के हालात को देखते हुए हम सिर्फ दोनों फैमिली की मौजूदगी में ही शादी करेंगे। अभिषेक डॉक्टर हैं, इसलिए वो सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर काफी सजग हैं। 

Sheetal Pandya

Sheetal Pandya

शीतल के मुताबिक, हमारी शादी ट्रेडिशनल बंगाली रीति-रिवाज में होगी। चीजें जब ठीक हो जाएंगी तो हम अपने दोस्तों और करीबियों के साथ शानदार पार्टी करेंगे। शीतल का कहना है कि वो शादी के बाद भी अपने काम पर फोकस करती रहेंगी। शीतल के मुताबिक, मैं 18 साल की थी तब से काम कर रही हूं। मुझे खुशी है कि अभिषेक मुझे और मेरे काम को बहुत सपोर्ट करते हैं। 

यह खबर भी पढ़े: Chhath Geet 2020: अक्षरा सिंह का नया छठ गीत 'बनवले रहिह सुहाग' रिलीज, यूट्यूब पर मचा रहा धमाल



from Entertainment News https://ift.tt/2Hc4Zxb
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments