Responsive Ad

5 साल बाद कुछ ऐसी दिखने लगी हैं ‘बजरंगी भाईजान’ की ‘मुन्नी’, देखें लेटेस्ट फोटो

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में मुन्नी का किरदार निभाने वाली हर्षाली मल्होत्रा इन दिनों चर्चा में हैं। उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

Harshali Malhotra

दरअसल, जब हर्षाली ने ‘बजरंगी भाईजान’ में काम किया था उस वक्त वो सिर्फ सात साल की थीं, लेकिन अब वो 12 साल की हो चुकी हैं। और इन पांच सालों में हर्षाली काफी बदल गई हैं, ज़ाहिर है अब वो थोड़ी बड़ी भी हो गई हैं। 

Harshali Malhotra

हर्षाली ने हाल ही में दीवाली के मौके पर अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज़ शेयर की हैं जिनमें वो काफी बड़ी लग रही हैं। इन फोटोज़ में हर्षाली ने लाल रंग का सूट पहना हुआ है, कहीं वो रंगोली के पास बैठी दिख रही हैं तो कहीं वो हाथ में दीपक पकड़े दिख रही हैं। 

Harshali Malhotra

इन तस्वीरों के अलावा अगर आप हर्षाली के इंस्टाग्राम पर उनकी बाकी की तस्वीरें देखेंगे तो आपको नज़र आएगा कि हर्षाली अब एकदम बदल चुकी हैं। 

Harshali Malhotra

Harshali Malhotra

Harshali Malhotra

हर्षाली सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और इंस्टाग्राम पर उन्हें 4 लाख से ज्यादा लोग फॉलो भी करते हैं। 

यह खबर भी पढ़े: Gorgious अवतार में नुसरत जहां का Video हुआ वायरल, दिल थामकर देखें फैंस



from Entertainment News https://ift.tt/2ICh0wN
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments