Responsive Ad

तापसी पन्नू और स्वरा भास्कर को रंगोली ने बताया बी ग्रेड एक्ट्रेस, बोलीं- दोनों को कोर्ट में घसीट सकती हूं, लेकिन...

नई दिल्ली। कंगना रनौत के पाली हिल बंगले पर मुंबई नगर निगम की ओर से की गई तोड़फोड़ की कार्रवाई को हाईकोर्ट ने गलत ठहराया है। हाईकोर्ट ने मुंबई नगर निगम को नुकसान की भरपाई करने के लिए मूल्यांकन करने का आदेश दिया है। साथ ही हाईकोर्ट ने कंगना रनौत के ट्विट को भी गलत बताते हुए आगे इस तरह के ट्विट न करने की भी सलाह दी है। 

Rangoli Chandel

वही दूसरी तरफ कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर लंबी पोस्ट लिख बॉलीवुड की दो एक्ट्रेसेस को निशाने पर लिया है। दरअसल रंगोली चंदेल के मुताबिक जिस समय कंगना रनौत के मुंबई वाले ऑफिस में तोड़फोड़ की गई थी, तब तापसी पन्नू और स्वरा भास्कर ने इसका मजाक बनाया था। अब जब कंगना वो केस जीत चुकी हैं, ऐसे में रंगोली सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाल रही हैं।  

Rangoli Chandel

Rangoli Chandel

उन्होंने तापसी पन्नू और स्वरा भास्कर को बी ग्रेड एक्ट्रेस कहा है। अपनी पोस्ट में रंगोली ने लिखा, जब हमारा परिवार मुश्किल दौर से गुजर रहा था, हम टूटे हुए थे, उस समय स्वरा और तापसी जैसी बी ग्रेड एक्ट्रेस कंगना के टूटते ऑफिस पर हंस रही थीं। उन्होंने तो उस कार्रवाई को भी सही बता दिया था। मैं तो इस बात के लिए उन्हें कोर्ट में भी घसीट सकती हूं, लेकिन कंगना ने मुझे रोक लिया। इनके जैसे लोग कंगना के बारे मे जो भी बाते करते हैं, उन पर आप सभी कभी विश्वास ना करें। 

Rangoli Chandel

रंगोली चंदेल का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। बता दें कि रंगोली से पहले खुद कंगना ने भी तापसी और स्वरा को एक बी ग्रेड एक्ट्रेस बताया था। उस समय कंगना रनौत ने नेपोटिज्म विवाद पर रिएक्ट करते हुए निशाना साधा था। उस समय कंगना ने भी कहा कि तापसी और स्वरा नेपोटिज्म विवाद पर कभी कुछ नहीं बोलती हैं। उन्हें करण जौहर से भी कोई दिक्कत नहीं है। उनकी नजरों में तापसी और स्वरा ही नेपोटिज्म का सबसे बड़ा प्रमाण हैं।

यह खबर भी पढ़े: ये रिश्ता क्या कहलाता है की दिव्या भट्टनागर कोविड पॉजिटिव होने के बाद हैं वेंटिलेटर पर, बीमारी के बाद से पति लापता



from Entertainment News https://ift.tt/39wzx8u
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments