Responsive Ad

मदर ऑफ डांस के नाम से मशहूर थी सरोज खान, एक बार करीना कपूर की इस बात पर बरस गई थी मास्टर और फिल्म...

नई दिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान ने अपने पूरे जीवन में 200 से अधिक फिल्मों में काम किया है और लगभग 2000 गानों को कोरियोग्राफ किया है। इन्हे लोग 'मदर ऑफ़ डांस'(नृत्य की माता) के नाम से भी जानते है। सरोज खान ने बॉलीवुड की हर बड़ी एक्ट्रेसेस को अपने इशारों पर उन्होंने नचवाया है। माधुरी दीक्षित, श्रीदेवी, ऐश्वर्या राय बच्चन, करीना कपूर खान जैसी कई बड़ी एक्ट्रेसेस ने उन्हें अपना डांस गुरू माना।  

Saroj Khan

सरोज खान का आज 72वां जन्मदिन है। उनका जन्म 22 नवंबर वर्ष 1948 में, मुंबई महाराष्ट्र में हुआ था। उन्होंने तीन दशक पहले आई फिल्म 'तेजाब' के गाने 'एक दो तीन' ने उस वक्त बॉलीवुड में जो हंगामा मचाया था, उसका असर आज भी कम नहीं है। सरोज खान की पहचान एक बेहद स्ट्रिक्ट कोरियोग्राफर के तौर पर की जाती हैं।  कहते हैं कि अगर उनके बताए कोरियोग्राफी को कोई ठीक से बताई गई अदाओं और नजाकत के साथ नहीं करती तो वह सभी के सामने एक्ट्रेसेस को फटकार देती थीं। एक बार मास्टर जी की फटकार करीना कपूर खान को भी खानी पड़ी थी। 

Saroj Khan

करीना ने ये किस्सा खुद शेयर किया था। उन्होंने बताया कि सरोज खान की डांट से बचने के लिए वो बाथरूम में बंद होकर प्रैक्टिस किया करती थीं। फिल्म रेफ्यूजी का एक किस्सा बताते हुए करीना ने बताया था कि सरोज खान मुझे कहा करती थीं, ऐ लड़की, कमर हिला... रात के एक बज रहे हैं, क्या कर रही है? सरोज खान ने करीना से कहा था डांस में अगर तुम हाथ-पैर नहीं चला सकती हो तो तो तुम्हें चेहरे से डांस करना होगा। 

Saroj Khan

सरोज खान ने बैकग्राउंड डांसर के रूप में 1950 के दशक में शुरुआत की थी। उन्होंने अपने 40 साल से भी ज्यादा के करियर में 2000 से ज्यादा गाने कोरियॉग्राफ किए हैं। सरोज ने फिल्म देवदास के गाने 'डोला रे डोला', 'श्रृंगारम' के सारे गानों और 'जब वी मेट' के गाने 'ये इश्क हाये' के लिए नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किया है। उन्हें फिल्म 'गुरु', 'देवदास', 'हम दिल दे चुके सनम', 'खलनायक', 'बेटा', 'सैलाब', 'चालबाज' और 'तेजाब' के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। यही नहीं, 2002 में उन्हें फिल्म लगान के लिए आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट इन फीचर फिल्म का अमैरिकन कोरियॉग्रफी अवॉर्ड भी मिल चुका है। 

Saroj Khan

बता दें कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन कार्डिक अरेस्ट से हुआ है। उन्होंने आखिरी बार कलंक के सॉन्ग 'तबाह हो गए' को कोरियोग्राफ किया था।

यह खबर भी पढ़े: आलीशान जिंदगी जीने वाली भारती सिंह का बचपन बड़ी कठिनाइयों से गुजरा, 2 साल की उम्र में ही सिर से उठ गया था पिता का साया



from Entertainment News https://ift.tt/3lZHQgQ
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments