Responsive Ad

Drugs Case: एनसीबी की पूछताछ में भारती ने पति हर्ष के साथ गांजा लेने की बात कबूली, आज कोर्ट में होगी पेशी

नई दिल्ली। शनिवार को एनसीबी ने कॉमेडियन भारती को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पति हर्ष लिंबाचिया से NCB ने 18 घंटे पूछताछ के बाद रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। दोनों को मेडिकल करवाने के लिए सायन हॉस्पिटल ले जाया गया है। 

bharti

बता दें कि शनिवार को एनसीबी ने मुंबई में तीन जगहों पर छापेमारी की थी। भारती और उनके हसबैंड हर्ष के घर पर छापेमारी हुई थी। जिसके बाद भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को एनसीबी ने समन किया था। 

bharti

NCB ने शनिवार को भारती से साढ़े तीन घंटे पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। भारती की रात NCB की वुमन सेल में गुजरी। शनिवार को NCB की रेड में भारती के घर और ऑफिस से 86.5 ग्राम गांजा मिला था। उन्होंने पति हर्ष के साथ गांजा लेने की बात कबूली थी।

bharti

NCB के एक अधिकारी ने बताया कि भारती सिंह के घर से बरामद गांजे की मात्रा कानून के तहत कम है। एक किलो तक गांजे को लो क्वांटिटी माना जाता है। ऐसे मामलों में 6 महीने तक की जेल या 10,000 रुपए का जुर्माना या दोनों हो सकते हैं।

bharti

अब तक ड्रग्स कनेक्शन में कई सेलेब्स के नाम सामने आ चुके हैं। एनसीबी ने अर्जुन रामपाल की लिवइन पार्टनर गैब्रिएला डेमेट्र‍िएड्स के भाई अगिसिलाओस डेमेट्रिएड्स को गिरफ्तार किया था। 

यह खबर भी पढ़े: 'मदर ऑफ डांस' के नाम से मशहूर थी सरोज खान, एक बार करीना कपूर की इस बात पर बरस गई थी मास्टर और फिल्म...



from Entertainment News https://ift.tt/3901PIu
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments