आलीशान जिंदगी जीने वाली भारती सिंह का बचपन बड़ी कठिनाइयों से गुजरा, 2 साल की उम्र में ही सिर से उठ गया था पिता का साया

नई दिल्ली। एनसीबी ने शनिवार को कामेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया से अपने दफ्तर में पूछताछ शुरू कर दी है। एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने बताया कि अभी तक इन दोनों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को एनसीबी ने अंधेरी में एक ड्रग्स पेडलकर को गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ के बाद एनसीबी की टीम ने शनिवार सुबह कामेडियन भारती सिंह के घर छापा मारा और उच्च स्तर का गांजा बरामद किया है। छापे के वक्त भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया घर पर मौजूद थे। एनसीबी दोनों को हिरासत में लेकर अपने साथ एनसीबी दफ्तर लाई जहां दोनों से पूछताछ जारी है।

भारती अपने कॉमेडी के चलते घर-घर प्रसिद्ध हैं। आलीशान जिंदगी जीने वाली भारती का बचपन बड़ी कठिनाइयों से गुजरा है। आज हम आपको भारती के इस खास दिन पर उनसे जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं।

भारती ने बचपन से ही परेशानियों का सामना किया है। भारती ने इतिहास से एमए किया है। भारती को स्कूल समय से ही तीरंदाजी और शूटिंग का शौक था। उन्हें शूटिंग में गोल्ड मेडल भी मिल चुका है। भारती का जन्म 3 जुलाई 1984 को अमृतसर में हुआ था। महज 2 साल की थी तब भारती के सिर से पिता का साया उठ गया। भारती के पिता नेपाली थे और मां पंजाबी। भारती के पिता के गुजर जाने के बाद मां ने बहुत मेहनत से अपने तीनों बच्चों को पाला।

एक इंटरव्यू के दौरान भारती का कहना था कि वो मन्नत वाला बच्चा नहीं थी। भारती ने बताया था कि आर्थिक हालत काफी खराब थी, इसलिए उनकी मां उन्हें जन्म नहीं देना चाहती थी, लेकिन आज उन्हें इसी बेटी पर गर्व है। भारती ने करियर की शरुआत 2005 के द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज से की। आज भारती ने अपनी मेहनत से सफलता को छू लिया है। आज भारती एक शो की फीस 25 से 30 लाख रुपए चार्ज करती हैं।

भारती कॉमिडी सर्कस, झलक दिखला जा,नच बलिये, इंडियाज गॉट टैलंट,डांस दीवाने,खतरों के खिलाड़ी और कपिल शर्मा शो आदि में नजर आ चुकी है। साल 2018 में भारती ने हर्ष लिम्बाचिया से शादी की है। भारती अपने पति से सात साल बड़ी हैं।
यह खबर भी पढ़े: फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने के बाद सना खान ने मौलाना मुफ्ती से की सीक्रेट शादी, VIDEO वायरल
from Entertainment News https://ift.tt/35QycqT
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments