कपिल शर्मा ने अपने परिवार के साथ मनाई दिवाली, शेयर की तस्वीरें, देखें

मुंबई। कमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। वह अपने फैंस के साथ जुड़े हुए हैं और सोशल मीडिया पर अपडेट देते रहते हैं। कपिल शर्मा ने इस बार परिवार के साथ दिवाली मनाई है और उन्होंने अपनी बेटी के साथ तस्वीरें शेयर की है। टीवी स्टार कपिल शर्मा की बेटी अनायरा शर्मा की यह पहली दिवाली है।

तस्वीर में कपिल शर्मा अनायरा को गोद में लिए हुए नजर आ रहे हैं, वहीं एक तस्वीर में अनायरा अपनी दादी की गोद में बैठी हुई है। कपिल शर्मा ने ट्विटर पर तस्वीरें शेयर कर लिखा-'मेरे और मेरे परिवार की तरफ से आपको और आपके परिवार को दीपावली की शुभकामनाएं।'

तस्वीर में कपिल शर्मा अपनी मां, पत्नी और बेटी के साथ दिवाली की प्यारी तस्वीरें शेयर की है। इस बार बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने अपने घर पर परिवार के साथ दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया है। सोशल मीडिया पर कई सेलिब्रिटीज ने दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की है। तस्वीर में कपिल शर्मा और उनकी फैमिली ब्लैक आउटफिट्स में नजर आ रही है।

कपिल शर्मा ने 12 दिसबंर 2018 को जालंधर में अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से शादी की थी। कपिल और गिन्नी की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। पिछले साल 10 दिसंबर को कपिल ने अपनी बेटी के जन्म की घोषणा सोशल मीडिया पर की थी। कपिल शर्मा ने ट्वीट किया था-'बेटी पाकर खुद को धन्य महसूस कर रहा हूं, आपका आशीर्वाद चाहिए, आप सभी को प्यार, जय माता दी।'
यह खबर भी पढ़े: पाकिस्तान के 49 प्रतिशत लोगों ने इमरान सरकार को महंगाई के लिए ठहराया जिम्मेदार
यह खबर भी पढ़े: शादी के बाद नेहा कक्कड़ ने इस खास अंदाज में रोहनप्रीत संग मनाई पहली दिवाली
from Entertainment News https://ift.tt/3kvTKNB
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments