Responsive Ad

शादी के बाद नेहा कक्कड़ ने इस खास अंदाज में रोहनप्रीत संग मनाई पहली दिवाली

मुंबई। मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ और पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह इन दिनों दुबई में हैं। नेहा और रोहनप्रीत की शादी 24 अक्टूबर को दिल्ली में हुई थी। शादी के बाद दोनों की पहली दिवाली है। इस खास मौके को नेहा और रोहनप्रीत ने दुबई में सेलिब्रेट किया जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

नेहा कक्कड़ ने रोहनप्रीत सिंह के साथ तस्वीरें शेयर कर लिखा-'हमारी साथ में पहली और सबसे खास दिवाली, सभी को हैप्पी दिवाली, भगवान आप सभी की रक्षा करें, नेहूप्रीत।'

तस्वीर में नेहा ने ब्लैक कलर का आउटफिट पहना हुआ है, वहीं रोहनप्रीत सिंह ने पिंक कुर्ता पहना है। नेहा के पोस्ट पर रोहनप्रीत सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी और लिखा-'मेरा नोना नोना पुट्ट सोना सोना बाबू।' शादी के करीब 15 दिन बाद कपल हनीमून के लिए दुबई गया हुआ है। वीडियो शेयर कर नेहा कक्कड़ ने लिखा-'अब तक का सबसे अच्छा रूम व्यू। शुक्रिया अटलांटिस द पाम और सभी को हैप्पी दिवाली। 

वीडियो में नेहा रोहन के गाल पर किस करती नजर आ रही है। इस खास मौके पर नेहा कक्कड़ के भाई टोनी कक्कड़ और बहन सोनू कक्कड़ उन्हें काफी मिस कर रहे हैं। नेहा की तस्वीर पर दोनों ने मिस यू लिखा है। नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

नेहा और रोहनप्रीत इसी साल 24 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंधे हैं। रोहनप्रीत नेहा से 7 साल छोटे हैं। दोनों की लव स्टोरी 'नेहू दा व्याह' गाने के शूट के दौरान शुरू हुई थी। उसके बाद दिनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे के साथ तस्वीर शेयर कर अपने रिश्ते पर मुहर लगाई थी।

यह खबर भी पढ़े: पाकिस्तान के 49 प्रतिशत लोगों ने इमरान सरकार को महंगाई के लिए ठहराया जिम्मेदार



from Entertainment News https://ift.tt/38GB1gd
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments