अर्जुन कपूर ने दिवंगत मां मोना कपूर को किया याद, लिखा ये भावुक कर देने वाला पोस्ट

नई दिल्ली। अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपनी दिवंगत मां मोना कपूर को याद कर इमोशनल पोस्ट लिखा है। दरअसल, अर्जुन कपूर अपनी दिवंगत मां के बेहद करीब थे। मां के संघर्ष को याद करते हुए अर्जुन कपूर ने जापानी फिलॉस्फर ‘डेसाकू इकेदा’ की एक पोस्ट शेयर की। इसमें उन्होंने मां के प्यार की पवित्रता और मूल्य के बारे में बताया।
अर्जुन ने कैप्शन में लिखा, “जिंदगी की सच्चाई, मां का प्यार, करुणा और शांति।” पोस्ट में लिखा था, “अपनी मां द्वारा किए गए प्यार को कभी मत भूलना। उन चीजों को भी नहीं जो उन्होंने आपके लिए की हैं। मैं अब समझ चुका हूं कि जो लोग अपने दिमाग में मां की प्यारी-सी तस्वीर रखते हैं, वे कहीं नहीं जाते। हम सभी खुशी और शांति के मार्ग पर सब साथ चलेंगे।”

वह अक्सर पोस्ट शेयर करते हैं जो बेहद खास होती हैं। अर्जुन कपूर की इस पोस्ट पर फैन्स और सेलेब्स कॉमेंट्स कर रहे हैं। आयुष्मान खुराना ने कॉमेंट के जरिए एक हाथ जोड़ने वाली इमोजी लगाई, और आयुष्मान की पत्नी ताहिरा कश्यप ने दिल वाले इमोजी के साथ प्रतिक्रिया व्यक्त की।
वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर फिल्म ‘भूत पुलिस’ की शूटिंग में बिजी हैं। यह एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। फिल्म पवन कृपलानी द्वारा निर्देशित की जा रही है। इसमें यामी गौतम, सैफ अली खान और जैकलीन फर्नांडिस भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।
यह खबर भी पढ़े: Indian Idol 12: नेहा कक्कड़ ने कंटेस्टेंट शहजाद की इमोशनल कहानी सुन दिए 1 लाख रुपये
from Entertainment News https://ift.tt/37prHLB
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments