आशका गोराडिया के जन्मदिन पर जानिए उनकी फिटनेस के मूल मंत्र, देखें खूबूसरत तस्वीरें

नई दिल्ली। टीवी एक्ट्रेस आशका गोराडिया का आज 35वां जन्मदिन है। वह टीवी सास भी कभी बहू थी, नागिन, भारत का वीर पुत्र- महाराणा प्रताप जैसे बड़े शोज में वो नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वह बिग बॉस सीजन 6 की भी कंटेस्टेंट रह चुकी है।

आशका पिछले काफी वक्त से ऐक्टिंग से दूर हैं, और फिटनेस पर बहुत ध्यान देती हैं। आशका योग और व्यायाम के फोटो और वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं।

फिटनेस के लिए आशका का ये जुनून ही है जिसने उन्हें योगा टीचर भी बना दिया है। वो गोवा में योग सिखाती हैं। आशका पीस ऑफ ब्लू योगा नाम से सेशन चलाती हैं।

आशका का बिजनेस भी है। वो मुंबई में उनका ISAYICE आइसक्रीम पार्लर है। उन्होंने इस आइसक्रीम पार्लर की एक ब्रांच कुछ वक्त पहले अहमदाबाद में भी खोली थी।

आशका गोराडिया ने 2006 में रोहित बक्शी से शादी की थी मगर दोनों ने शादी के करीब 10 साल बाद तलाक ले लिया था।

आशका ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ 3 दिसंबर 2017 में शादी की थी।






वर्क फ्रंट की बात करें, तो आशका आखिरी बार स्टार प्लस के सीरियल 'डायन' में नजर आईं थीं।
यह खबर भी पढ़े: VIDEO: जब रणबीर कपूर ने सुनाया था अपनी पहली डेट का किस्सा, बोले- वो लड़की एक कोने में रो रही थी, मैंने पूछा कि तुम क्यों रो रही हो?
from Entertainment News https://ift.tt/2Jfek87
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments