Responsive Ad

फिल्म निशब्दम 2 अक्टूबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर होगी रिलीज

मुंबई। अनुष्का शेट्टी और आर माधवन की फिल्म 'निशब्दम' जल्द ही रिलीज के लिए तैयार है। हेमंत मधुरकर द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2 अक्टूबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इसकी जानकारी फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर दी। तरण ने फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर करते हुए लिखा-'अनुष्का शेट्टी और आर माधवन अभिनीत फिल्म 'निशब्दम' का प्रीमियर तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषा में 2 अक्टूबर,2020 को अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा। फिल्म के निर्देशक हेमंत मधुरकर हैं।'

'निशब्दम' एक थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में अनुष्का शेट्टी का नाम साक्षी है। फिल्म में अनुष्का मूक कलाकार की भूमिका में हैं। वहीं फिल्म में आर माधवन एक मशहूर म्यूजिशियन और अनुष्का के पति के किरदार में हैं। फिल्म में अनुष्का एक हत्या की चश्मदीद बनती हैं, जिस पर फिल्म की कहानी आधारित है। 

इस फिल्म में अनुष्का और आर माधवन के अलावा अंजलि, शालिनी पांडे, सुब्बा राजू, श्रीनिवास अवसारा और माइकल मैडसेन भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। यह फिल्म पहले इसी साल 2 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी। कोरोना के कारण फिल्म की रिलीज डेट टाल दी गई थी। अब इस फिल्म का प्रीमियर 2 अक्टूबर, 2020 को अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा। टीजी विश्वा प्रसाद और कोना वेंकट द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित इस फिल्म के निर्देशक हेमंत मधुरकर हैं।

यह खबर भी पढ़े: कृषि संबंधित विधेयक पर बोले अमित शाह, कहा- यह कृषि सुधार और किसानों की दशा में सकारात्मक भूमिका निभाएगा

यह खबर भी पढ़े: कंगना रनौत ने कहा- मैं 'लडाकू' नहीं, अगर कोई साबित करता है तो छोड़ देंगी ट्विटर



from Entertainment News https://ift.tt/3hKTBEA
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments