सोशल मीडिया पर सोनाक्षी सिन्हा की पोस्ट पर शख्स ने की आपत्तिजनक टिप्पणी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के सोशल मीडिया पर आकउंट पर किसी शख्स ने आपत्तिजनक टिप्पणी की है। जिसके बाद पुलिस ने एक 26 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि सोनाक्षी सिन्हा ने सात अगस्त को मुंबई क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने महिला सुरक्षा और साइबर बुलिंग और उत्पीड़न से संबंधित एक वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर डाला था।
अधिकारी ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने इस वीडियो पर महिलाओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं और कुछ बॉलीवुड हस्तियों के बारे में अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। साइबर पुलिस स्टेशन ने आईपीसी की धारा 294 और 354 (डी) के तहत और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। साइबर पुलिस ने आईपी एड्रेस के साथ-साथ सोशल मीडिया अकाउंट से औरंगाबाद के तुलजी नगर निवासी शशिकांत गुलाब जाधव को खोज निकाला, जिसने कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
जाधव को शुक्रवार को यहां एक अदालत में पेश किया गया। अधिकारी ने बताया कि अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, आगे की जांच जारी है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में नेपोटिज्म और गुटबाजी पर नई बहस शुरू हो गई। लोगों के इस गुस्से का सामने सोनाक्षी सिन्हा को करना पड़ा। उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया इसके बाद सोनाक्षी ने अपने ट्विटर अकाउंट को डीएक्टिवेट कर दिया।
सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट लिखकर ट्रोल करने वालों को खरी खोटी सुनाई थी। उन्होंने लिखा था, 'कैसे मैंने खुद को ट्विटर से दूर कर लिया और नकारात्मकता से दूर रही। कुछ लोग सेलिब्रेट कर रहे हैं जैसे उन्होंने कुछ जीत लिया हो। मैं आपके लिए खुश हूं। तुम्हें लग रहा है ना लगने दो। किसी को कोई फर्क नहीं पड़ रहा। इसका सामना करना चाहिए।'
यह खबर भी पढ़े: B' day spl: 1 साल में 14 हिट फिल्में देकर चीरंजीवी बन गए सबसे महंगे स्टार, एक्टिंग से लेकर राजनीति तक में भी आजमा चुके हैं अपना सिक्का
from Entertainment News https://ift.tt/32epOi3
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments