B day spl: 1 साल में 14 हिट फिल्में देकर चीरंजीवी बन गए सबसे महंगे स्टार, एक्टिंग से लेकर राजनीति तक में भी आजमा चुके हैं अपना सिक्का
नई दिल्ली। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मेघा स्टार चिरंजीवी का आज 65वां जन्मदिन हैं। उनका जन्म 22 अगस्त 1955 को आंध्रप्रदेश में हुआ था। इनके बचपन का नाम कोनिदेल शिव शंकर प्रसाद है। फिल्मी सितारों के परिवार से संबंध होने के नाते इसका असर चिरंजीवी पर भी हुआ। बचपन से ही उनकी रुचि अभिनय में थी।
रजनीकांत के बाद चिरंजीवी ही ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने दक्षिण भारतीय फिल्मों में धमाल मचाया। चिरंजीवी ने दक्षिण भारतीज फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की थी। चिरंजीवी ने वर्ष 1978 में फिल्म प्रनाम खारेडू में छोटी सी भूमिका से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। इसके बाद चिरंजीवी कई फिल्मों में छोटी भूमिका निभाते नजर आए। इसके बाद चीरंजीवी ने ए. कोदंदरामी रेड्डी के निर्देशन में बनी फिल्म खादी (1983) में काम किया। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई और वह रातोंरात स्टार से सुपरस्टार बन गए। 80 और 90 के दशक में चीरंजीवी की एक के बाद एक फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इस दौर में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में चीरंजीवी के नाम का सिक्का चल रहा था।
चिरंजीवी को सात बार साउथ सिनेमा फिल्म फेयर अवॉर्ड नंदी से सम्मानित किया जा चुका है। 80 के दशक में चिरंजीवी की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक्टर ने एक के बाद एक 14 हिट फिल्में दी थीं। एक्टिंग से लेकर राजनीति तक में अपना सिक्का आजमा चुके हैं।
2011 में चिरंजीवी को फिल्मफेयर की तरफ से लाइफ टाइम अचीवमेंट से सम्मानित किया जा चुका है। चिरंजीवी ने 1980 में मशहूर कॉमेडियन अल्लू रामलिंगय्या की बेटी सुरेखा से शादी कर ली। जिससे उनका एक बेटा और दो बेटियां हैं। अपने फिल्मी सफर में चिंरजीवी ने कुल 150 फिल्मों में काम किया है।
यह खबर भी पढ़े: महेश भट्ट और रिया चक्रवर्ती की वॉट्सएप चैट को CBI के सामने पेश करना चाहिए: शत्रुघ्न सिन्हा
from Entertainment News https://ift.tt/3j4fHmN
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments