अमिताभ, अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या बच्चन कोरोना पॉजिटिव, विवेक ओबेरॉय ने पूरे परिवार के ठीक होने के लिए की प्रार्थना
नई दिल्ली। अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसी बीच अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने भगवान से उनके जल्दी ठीक होने की कामना की है। विवेक ने ऐश्वर्या और आराध्या की खबर पर ट्वीट किया, हम सभी पूरे परिवार के ठीक होने के लिए प्रार्थना करेंगे।
इतना ही नहीं बिग बी और अभिषेक की कोरोना की खबर पर भी उन्होंने ट्वीट किया था। विवेक ने लिखा था, हम सभी आपके लिए प्रार्थना करेंगे। जल्द ठीक हो जाएं।
आराध्या और ऐश्वर्या घर पर ही रहेंगे इसकी जानकारी अभिषेक ने ट्वीट कर दी है। अभिषेक ने ट्वीट किया, 'ऐश्वर्या और आराध्या की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। दोनों होम क्वारंटाइन पर रहेंगे। बीएमसी को उनकी जानकारी दे दी है। बाकी घर के सभी सदस्य और मेरी मां की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। आप सभी की प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद'।
इसके बाद अभिषेक ने एक और ट्वीट किया, 'मेरे पिता और मैं अस्पताल में ही रहेंगे जब तक डॉक्टर कहेंगे। आप सभी प्लीज अपना ध्यान रखें और सभी नियमों का पालन करें'।
अमिताभ बच्चन के फैन्स उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए कामना कर रहे हैं। कोई हवन तो कोई पूजा-पाठ कर रहा है। जबसे अमिताभ बच्चन की यह खबर सामने आई है, हॉस्पिटल के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो रही है। इसे देखते हुए मुंबई पुलिस ने भी अपनी सिक्यूरिटी बढ़ा दी है।
यह खबर भी पढ़े: जूही चावला ने बच्चन परिवार के अच्छे स्वास्थ्य के लिए किया ट्वीट, लेकिन हो गई ट्रोल
from Entertainment News https://ift.tt/2W7QVsX
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments