सुशांत के लैपटॉप और मोबाइल खोलेंगे कई राज, ऑटो में घूम-घूमकर साक्ष्य जुटा रही पटना पुलिस
पटना। सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में उसके लैपटॉप और मोबाइल कई अहम राज खोलेंगे। पटना पुलिस उसे लेने के लिए गुरुवार को भी रिया के घर गई थी। लेकिन रिया घर पर नहीं थी। पुलिस के मुताबिक, रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूत का लैपटॉप, मोबाइल और हार्डडिस्क अपने साथ लेकर चली गई है। इसमें सुशांत सिंह से जुड़ी कई अहम जानकारियां हैं। सुशांत के लैपटॉप में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ कई अहम साक्ष्य हो सकते हैं। पटना पुलिस ने उसे प्राप्त करने के लिए गुरुवार को मुम्बई पुलिस से भी सहयोग मांगा है लेकिन मुम्बई पुलिस सहयोग नहीं कर रही है।
ऑटो में घूम-घूमकर साक्ष्य जुटा रही पटना पुलिस
जांच के लिए बिहार पुलिस के जवानों को वाहन तक नहीं दिया गया है। राजीव नगर थाने के पुलिसकर्मी ऑटो में घूम-घूमकर मामले की पड़ताल करने को मजबूर हैं। बताया जा रहा है कि इस बीच बिहार पुलिस ने सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे का बयान दर्ज किया है। विदित हो कि सुशांत व अंकिता टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' में एक साथ थे। दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे। रिया चक्रवर्ती इसके काफी समय बाद सुशांत की जिंदगी में आईं। सुशांत का परिवार रिया को ही सुशांत की मौत के लिए जिम्मेदार मान रहा है। इधर, पटना पुलिस सुशांत की मुंबई स्थित बैंक शाखा गई है। यहां से पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली हैं।
यह खबर भी पढ़े: राजस्थान सियासी उठापटक के बीच बोले गहलोत, विधानसभा सत्र तक होटल में ही रहेंगे कांग्रेस विधायक
यह खबर भी पढ़े: हार्दिक पटेल को राज्य से बाहर जाने की अनुमति देने से कोर्ट ने किया इनकार, देशद्रोह का चल रहा मुकदमा
from Entertainment News https://ift.tt/3jVNtvM
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments