निम्बूड़ा निम्बूड़ा सॉन्ग पर मौनी रॉय ने किया जबरदस्त डांस, VIDEO देख आप भी हो जाएंगे घायल

नई दिल्ली। एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वह अक्सर अपने फैंस से सोशल मीडिया पर हमेशा कनेक्ट रहती हैं, उनके फॉलोअर्स को भी उनकी हर पोस्ट का बेसब्री से इंतजार होता है। अब उन्होंने एक बार फिर अपना जबरदस्त डांस वीडियो शेयर करके फैंस को सरप्राइज दिया है।

हाल ही में मौनी रॉय एक डांस वीडियो शेयर किया है जिसमें वह ऐश्वर्या राय बच्चन के सुपरहिट सॉन्ग 'निंबूडा निंबूडा' पर थिरकती नजर आ रही हैं। उनका यह अंदाज उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है, और उस पर जमकर रिएक्शन भी आ रहे हैं।
इस वीडियो को शेयर करते हुए मौनी ने कैप्शन में लिखा है, 'योग...आत्मा का परमात्मा से मिलना का एक जरिया...मेरा योग...' मौनी रॉय के इस वीडियो को लगभग 5 लाख 18 हजार बार देखा जा चुका है।

बता दें कि मौनी रॉय ने एकता कपूर के शो 'नागिन' से अपनी पहचान बनाई। टीवी के बाद मौनी रॉय ने साल 2018 में बॉलीवुड डेब्यू किया था। मौनी जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में दिखेंगी। ब्रह्मास्त्र इसी साल 4 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।
यह खबर भी पढ़े: सुशांत की दोस्त ने शेयर की उनकी व्हॉट्सऐप चैट, बोलीं- हम दोनों ही आउटसाइडर थे और...
from Entertainment News https://ift.tt/2NnrM8Y
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments