Responsive Ad

सोनाक्षी ने अपना Twitter अकाउंट किया डिएक्टिवेट, लिखा- आग लगे बस्ती में, मैं अपनी मस्ती में...

मुंबई। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने शनिवार को अपना ट्विटर अकाउंट को डीएक्टिवेट कर दिया है। सोशल मीडिया ट्रोलिंग और धमकाने का जरिया बन गया है। सोनाक्षी ने ट्विटर छोड़ने से पहले एक अवार्ड शो में एमी पोहलर के जीआईएफ को शेयर किया। उन्होंने अंतिम ट्वीट किया-'अपनी मानसिक स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए पहला कदम नकारात्मकता से दूर रहना है। जो इन दिनों ट्विटर पर ज्यादा है! चलो, मैं बाहर होती हूं, अकाउंट को डीएक्टिवेट करती हूं। अलविदा दोस्तों, शांति मिले।'

सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर कर लिखा-'आग लगे बस्ती में, मैं अपनी मस्ती में। बाय ट्विटर।'

सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम पर कमेंट्स को डिसेबल कर रखा है। रविवार को सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद से सोनाक्षी और अन्य स्टार किड्स को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। सोनाक्षी सिन्हा हमेशा ट्रोलर्स के निशाने पर रही है। सोनाक्षी सिन्हा दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी हैं। सोनाक्षी ने बॉलीवुड में फिल्म 'दबंग' से कदम रखा था। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आएंगी। इस फिल्म में अजय देवगन मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 1971 की भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है।

सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड ने पूरे बॉलीवुड को हिला कर रख दिया है। युवा अभिनेता की मौत के बाद से बॉलीवुड बंट गया है। सोशल मीडिया पर नेपोटिज्म और गुटबाजी का मुद्दा चर्चा में है। वहीं इंडस्ट्री के निर्देशक, निर्माताओं और अभिनेताओं ने एक दूसरे को अनफॉलो करना शुरू कर दिया है। हाल में फिल्ममेकर करण जौहर ने तीन अभिनेताओं अमिताभ बच्चन, अभिनेता अक्षय कुमार और शाहरुख खान को छोड़कर बाकी सभी को अनफॉलो कर दिया है।

यह खबर भी पढ़े: राजस्थान में कोरोना से आज चार लोगों की मौत, 381 नए संक्रमित मिले, जानें जिलेवार आकड़े

यह खबर भी पढ़े: सुशांत सिंह राजपूत के परिजनों से मिलकर भावुक हुए भोजपुरी फिल्म स्टार खेसारी लाल



from Entertainment News https://ift.tt/3dlW5ak
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments