Responsive Ad

मुंबई पुलिस के लिए मास्क दान करने की पहल में शामिल होने का सोनम कपूर ने अपने प्रशंसकों से किया आग्रह

मुंबई। अभिनेत्री सोनम कपूर आहूजा ने शनिवार को लोगों से मुंबई पुलिस के लिए मास्क दान करने की पहल में शामिल होने का आग्रह किया। सोनम कपूर ने ट्विटर पर एक पोस्टर साझा कर लोगों से अपील की है कि वे पुलिस के लिए मास्क दान करें। सोनम कपूर ने पोस्टर शेयर कर लिखा-'हाय दोस्तों! लोगों की एक टीम सबसे अच्छा उपलब्ध मूल्य पर सबसे प्रभावी मास्क (एन-95) मुंबई पुलिस को देने के लिए धन इकट्ठा करने के उत्कृष्ट प्रयास के साथ आई है। 300 रुपये का दान करके आप 3 महीने के लिए एक अधिकारी की रक्षा कर सकते हैं! कृपया योगदान दें।' 

सोनम कपूर कोरोना वायरस के बारे में जागरूकता फैला रही हैं और लोगों से फ्रंटलाइन वॉरियर्स की मदद करने का आग्रह कर रही हैं। लॉकडाउन से सख्ती खत्म होने के बाद सोनम कपूर हाल ही में दिल्ली से मुंबई पहुंची हैं। सोनम कपूर ने हाल में अपना 35वां जन्मदिन मनाया है। सोनम कपूर दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर की बड़ी बेटी है। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह सामाजिक मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखने के लिए भी जानी जाती हैं। सोनम कपूर को आखिरी बार फिल्म 'जोया फैक्टर' में देखा गया था।

यह खबर भी पढ़े: सुशांत सिंह राजपूत के परिजनों से मिलकर भावुक हुए भोजपुरी फिल्म स्टार खेसारी लाल

यह खबर भी पढ़े: भारत ने फिर खारिज किया गलवान घाटी पर चीन का दावा



from Entertainment News https://ift.tt/3fJURaB
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments