क्या सच में Naagin 5 में नजर आएगी दिव्यांका त्रिपाठी? जानिए एक्ट्रेस का जवाब

नई दिल्ली। एकता कपूर के सबसे पॉपुलर टीवी शो नागिन का अब पार्ट 5 आने वाला है। इस बात का खुलासा खुद एकता ने किया । अब शो 'नागिन 5' में नजर आनेवाली ऐक्ट्रेसेस को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। खबरों के मुताबिक, इस शो में एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के नाम की चर्चा हो रही है। अब दिव्यांका ने खुद सच्चाई बताई है।

दिव्यांका ने स्पॉटबॉय से हुई बातचीत में बताया कि 'नागिन 5' में अपने नाम की अफवाहें सुनकर वह खुद हैरान हैं और उन्होंने इस खबर को सिरे से गलत बताया है। उन्होंने इस बातचीत में कहा कि उन्हें यह भी नहीं पता कि ये अफवाहें कैसे उड़ी हैं।

दिव्यांका ने कहा- बाकियों का तो नहीं पता, लेकिन वह इस शो का हिस्सा नहीं हैं। इससे पहले 'नागिन 4' में निया शर्मा और रश्मि देसाई भी नागिन की भूमिका में नजर आ चुकी हैं। बता दें कि लॉकडाउन के दौरान दिव्यांका त्रिपाठी ने ऐक्टिंग के साथ-साथ अब प्रड्यूसर का काम भी शुरू कर चुकी हैं।

एक्ट्रेस ने अपने पति विवेक दहिया के साथ एक प्रॉडक्शन हाउस खोला है और लॉकडाउन के दौरान ही उन्होंने अपने बिजनेस वेंचर को अंजाम दिया है। दोनों अभी तक अपने वीडियोज बनाते थे जो काफी पॉप्युलर हुए।
यह खबर भी पढ़े: राम मंदिर के मुद्दे पर बनेगी फिल्म 'अपराजिता अयोध्या', कंगना रनौत करेंगी डायरेक्शन
from Entertainment News https://ift.tt/2UkXQ0K
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments