मिट्टी में जमकर धूल उड़ाते नजर आईं जेनेलिया डिसूजा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा इन दिनों फिल्मों से बेशक दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया के जरिये वह अपनी फैंस से जुड़ी रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें एवं वीडियो फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। ऐसा ही एक मजेदार वीडियो जेनेलिया ने अपने फैंस के साथ शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर साझा किया।

इस वीडियो में जेनेलिया मिट्टी में जमकर मस्ती करती दिखाई दे रही हैं। दरअसल इस वीडियो में जेनेलिया धूल उड़ाते हुए झूमती नाचती नजर आ रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए जेनेलिया ने लिखा-'जब खुश हो तो नाचो।' इस वीडियो में जेनेलिया का ये अंदाज हर किसी का मन मोह रहा है। सोशल मीडिया पर जेनेलिया का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

लॉकडाउन के बीच जेनेलिया ने सोशल मीडिया पर अपने पति अभिनेता रितेश देशमुख के साथ कई मजेदार वीडियो शेयर किया, जिसे काफी पसंद किया गया। जेनेलिया और रितेश की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे क्यूट जोड़ी में से एक हैं। जेनेलिया डिसूजा इन दिनों फिल्मों से दूर हैं और अपना सारा समय परिवार के साथ बिता रही है।

वह आखिरी बार साल 2016 में आई फिल्म 'फॉर्स 2' में कैमियो रोल में नजर आई। इसके बाद साल 2018 में मराठी फिल्म 'मौली' की निर्माता के रूप में नजर आई।
यह खबर भी पढ़े: .. तो ऐसे शूट हुआ था 'रामायण' में रामसेतु का सीन, सुनील लहरी ने शेयर किया VIDEO
from Entertainment News https://ift.tt/2XVABN6
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments