Lockdown: अर्जुन रामपाल की बढ़ी दाढ़ी, फिर गर्लफ्रैंड गैब्रिएला ने किया ऐसा काम.. देखें VIDEO

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के चलते 31 मई तक लॉकडाउन का बढ़ा दिया गया है। ऐसे में कई बॉलीवुड सेलेब्स अब सोशल मीडिया से जुड़े रहते है। इसी बीच अभिनेता अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रैंड गैब्रिएला ने उनकी एक मदद की है।

बता दें कि अर्जुन ने जबसे लॉकडाउन शुरू हुआ था तभी से अपनी दाढ़ी बढ़ाकर रखी थी। लेकिन लॉकडाउन का चौथा चरण शुरू होते ही अर्जुन ने अपनी दाढ़ी कटवा ली। अर्जुन ने पहले एक वीडियो साझा किया जिसके जरिए उन्होंने बताया कि वो अब अपनी दाढ़ी को और ज्यादा नहीं बढ़ाना चाहते। अर्जुन का ये वीडियो गैब्रिएला बना रही हैं।
इस वीडियो में अर्जुन कहते हैं, 'क्वारनटीन अब 31 मई तक बढ़ गया है। तो अब मैं अपनी दाढ़ी को और बढ़ाना नहीं चाहता। इसलिए गैब्रिएला मेरी दाढ़ी काटने में मेरी मदद करेंगी। तो मैं अगले 2 घंटे तक कोई पोस्ट नहीं करूंगा।' इसके बाद अर्जुन ने अपना दूसरा वीडियो साझा किया।

वीडियो में अर्जुन ने दिखाया कि कैसे उन्होंने अपनी बढ़ी हुई दाढ़ी को काटा है। इस काम में उनकी मदद गैब्रिएला ने की है। वीडियो में गैब्रिएला भी दिखाई दे रही हैं। इसके बाद ही अगली पोस्ट में उन्होंने अपना क्लीनशेव लुक भी साझा किया। अर्जुन रामपाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहते हैं।
यह खबर भी पढ़े: 'कांटा लगा' सॉन्ग के लिए शेफाली जरीवाला को मिले थे 7 हजार रुपए, बोलीं- मेरे पापा नहीं थे खुश
from Entertainment News https://ift.tt/3dZ1uoB
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments