कीर्ति कुल्हारी ने शेयर की अपनी लेटेस्ट फोटो, बोलीं- हर शरीर बिकिनी शरीर

नई दिल्ली। वेब सीरीज फोर मोर शॉट प्लीज के सीजन 1 और 2 में नजर आई एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। कीर्ति कुल्हारी ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा कर लिखा-''वे सभी जो बिकिनी पहनना पसंद करती हैं, उनके पास पहले से ही शरीर है.. हर शरीर बिकिनी शरीर है।"

इस तस्वीर के साथ उनका ये कैप्शन उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। बता दें कि एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर बिकिनी में अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए ये संदेश दिया है।

एक्ट्रेस ने काफी कम समय में फैंस के दिल में एक खास जगह बना ली है। उनकी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायल होती रहती है। जो फैंस के दिल को घायल कर जाती है।


बता दें बॉलीवुड में कीर्ति साल 2010 में आई फिल्म खिचड़ी: द मूवी के साथ अपने करियर की शुरूआत की थी। इसके बाद उन्होंने 'पिंक', 'शैतान', 'इंदू सरकार', 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' और 'मिशन मंगल' जैसी फिल्मों में दमदार रोल से अपनी अलग पहचान बनाई है। अब वो जल्द ही परिणीति चोपड़ा के साथ द गर्ल ऑन द ट्रेन रीमेक के लिए तैयार हैं।
यह खबर भी पढ़े: 5,000 दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए आगे आए विवेक ओबेरॉय, सीधे खातों में पैसे करेंगे ट्रांसफर
from Entertainment News https://ift.tt/35B3Iro
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments