अनिल कपूर और सुनीता कपूर की शादी की 36वीं सालगिरह पर दोनों बेटियों ने खास अंदाज में दी बधाई
मुंबई। फिल्म जगत में अपनी फिटनेस और एनर्जी से यंगस्टर को टक्कर देने वाले दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर और उनकी पत्नी सुनीता कपूर की शादी की 36वीं सालगिरह हैं। इस मौके पर उनकी दोनों बेटियों सोनम कपूर और रिया कपूर ने सोशल मीडिया के जरिये उन्हें खास अंदाज में बधाई दी है।
अभिनेत्री सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर पिता अनिल कपूर और मां सुनीता कपूर की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- 'शादी की सालगिरह की बहुत बहुत बधाई पैरेंट्स, मैं आपको बहुत प्यार करती हूं और बहुत याद भी करती हूं। 36 साल की शादी और 11 साल की डेटिंग! आपकी प्रेम कहानी सबसे अच्छी है जिसमें प्यार भरी हंसी और परिवार का साथ है। लव यू लव यू लव यू (आप दोनों ने तीन सबसे भरोसेमंद और पागल बच्चे भी पैदा किए) हमें उम्मीद है कि हम आपको गर्व महसूस कराएंगे!'
अनिल कपूर और रिया कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर ने भी इस खास मौके पर उन्हें शादी की सालगिरह की बधाई दी है। मम्मी पापा की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा-'शादी के 36 साल और डेटिंग के 11 साल मुबारक। आप दोनों को प्यार!'
अनिल कपूर और सुनीता कपूर बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर कपल में से एक हैं। दोनों ने एक-दूसरे को 11 साल तक डेट करने के बाद 19 मई, 1974 को शादी कर ली थी। दोनों के तीन बच्चे सोनम कपूर, रिया कपूर और हर्षवर्धन कपूर हैं।
यह खबर भी पढ़े: MP: कोरोना से अब तक 254 लोगों की मौत, 109 नये मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 5345
यह खबर भी पढ़े: आवश्यक सुचना: पश्चिम बंगाल में चक्रवात के चलते हावड़ा जाने वाली ट्रेन रद्द
from Entertainment News https://ift.tt/2Zk0qrj
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments