लॉकडाउन में बेटे आरिन को कथक सिखाती नजर आईं धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित, देखें VIDEO

नई दिल्ली । देश में इस समय कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन लगा हुआ है। इस कारण हर कोई अपने घरों में है। वहीं बॉलीवुड सेलिब्रिटी इस लॉकडाउन में अपने शौक पूरे कर रहे हैं जिसकी तस्वीर और वीडियो वह सोशल मीडिया पर साझा करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा हैं, जिसे बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित ने शेयर किया है।

इस वीडियो की खास बात यह है कि इसमें माधुरी दीक्षित के बड़े बेटे अरिन तबला बजाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसकी धुन पर पैरों में घुंघुरू बांधे माधुरी दीक्षित थिरकती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही इस वीडियो में माधुरी अपने बेटे अरिन को भी कथक सीखा रही है, जिसे वीडियो के अंत में देखा जा सकता है।
वीडियो के अंत में माधुरी का 20 वर्षीय बेटा अरिन को मां माधुरी के साथ कथक करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को शेयर करते हुए माधुरी ने लिखा-'क्वारंटाइन में सब वो कर रहे हैं जो वो हमेशा से करना चाहते थे। अंत तक वीडियो देखिए और जानिए कि मैं हमेशा से क्या करना चाहती थी!'

माधुरी दीक्षित और अरिन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। माधुरी दीक्षित सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इससे पहले भी माधुरी ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह घर पर ही जिम करती दिखाई दे रही थी। माधुरी दीक्षित ने साल 1999 में डॉक्टर श्रीराम माधव नेने से शादी की और उनके दो बेटे अरिन और रियान हैं।
यह खबर भी पढ़े:शाहरुख की पत्नी गौरी खान ने गरीबों के बीच बटवायें 95000 भोजन के पैकेट, कहा- 'ये तो अभी शुरुआत है'
ऐसी ही ताजा खबरों व अपडेट के लिए डाउनलोड करे संजीवनी टुडे एप
from Entertainment News https://ift.tt/3cnuoxM
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments