Coronavirus: कनाडा में फंसें बेटे संजय के लिए परेशान हैं सुपरस्टार विजय

नई दिल्ली । दुनियाभर में इन दिनों कोरोना वायरस का प्रकोप काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। ऐसे में देश से बाहर गए लोग जहां के तहां फंस गए हैं। वही साउथ फिल्मों के सुपरस्टार विजय का भी बेटा संजय इस समय कनाडा में फंसा हुआ है, जिसके लिए वह काफी परेशान है।

हालांकि कनाडा अन्य देशों की तरह कोरोना वायरस नहीं फैला है लेकिन फिर भी विजय परेशान हैं। विजय अपने बाकी परिवार के साथ इस समय अपने चेन्नई स्थिति घर पर हैं। बता दें कि विजय के बेटे संजय इससे पहले कुछ शॉर्ट फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।

इस बीच विजय अपनी अगली फिल्म मास्टर की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं हालांकि अभी लॉकडाउन और कोरोना काल के चलते सभी फिल्मों की रिलीज अटकी हुई है। यह फिल्म 9 अप्रैल को रिलीज होनी थी। फिल्म में उनके साथ विजय सेतुपति और मालविका मोहनन मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

यह खबर भी पढ़े:लॉकडाउन में बेटे आरिन को कथक सिखाती नजर आईं 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित, देखें VIDEO
ऐसी ही ताजा खबरों व अपडेट के लिए डाउनलोड करे संजीवनी टुडे एप
from Entertainment News https://ift.tt/3cgkRbQ
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments